27.5 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

टीआई के निजी सहायक पर हत्या का मामला दर्ज

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

नगर निरीक्षक के निजी सहायक पर पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हत्या की धारा में मामला दर्ज

छतरपुर। मामला बिजावर नगर का है रविवार की दोपहर बिजावर के वार्ड क्रमांक 10 आदिवासी मोहल्ले में चल रहे जुए के एक फड़ पर बिजावर पुलिस के द्वारा की गई छापामार कार्यवाही से एक बड़ी दुर्घटना सामने आयी। यहां 45 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया जिसके बाद मृतक के परिजनों इस मौत के लिए टीआई सुनील शर्मा और उनके एक सिपाही को हत्या का जिम्मेदार ठहराते हुए डाकखाने चौराहे पर जाम लगा दिया। लगभग पांच घंटे तक चौराहे पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होती रही।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक बिजावर के पठान मोहल्ले में रहने वाला 45 वर्षीय हाकिम उर्फ छिद्दू खान पेशे से ठेकेदार था। बिजावर पुलिस को रविवार की दोपहर सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 10 आदिवासी मोहल्ले में एक जुए का फड़ चल रहा है। टीआई सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने यहां छापा मारा तो पुलिस को यहां 8 जुआरी मिले, पुलिस के मुताबिक उसने इस कार्यवाही के दौरान दो बुजुर्गों और एक शराबी को छोड़कर 5 आरोपियों को ही हिरासत में लिया और उन पर मुकदमा कायम कर दिया। पुलिस की कहानी कहती है कि मौके पर हाकिम खान उर्फ छिहू मौजूद ही नहीं था जिसकी मौत हुई हैं। उधर हाकिम के परिजनों ने कहा कि पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर हाकिम को जुए के फड़ से पकड़ा और उसके संदिग्ध अंगो पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी लाश घटना स्थल पर ही लगभग तीन घंटे तक पड़ी रही। परिजनों ने भी लाश को घटना स्थल न उठाकर डाकखाने पर जाम लगा दिया। इस घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी एसडीओपी वीरेन्द्र बहादुर, एसडीएम राकेश शुक्ला सहित आधा दर्जन थानों के पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। लोगों के समझाने की कोशिश की गई लेकिन तीन घंटे बाद भी कोई हल नहीं निकला। हालांकि इस घटना के बाद जब परिजन आक्रोशित थे तो कुछ नेता भी यहां पहुंचे। इनमें कांग्रेस नेता भुवन विक्रम सिंह, आम आदमी पार्टी के नेता अमित भटनागर और भीम आर्मी के युवा शामिल हुए और करीब पांच घंटे बाद पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बिजावर नगर निरीक्षक के निजी सहायक पर संदीप यादव पर हत्या की धारा 302 में मामला दर्ज हुआ जिसके बाद मृतक के परिजनों ने जाम हटाया।


Bundelikhabar

Related posts

भोपाल कांड: मुख्यमंत्री ने सीमा के हौसले को किया सलाम

Bundeli Khabar

7 किलोमीटर पैदल चलकर एसपी कार्यलय शिकायत करने पहुंची 75 वर्षीय वृद्ध महिला

Bundeli Khabar

महाविद्यालय में नवनिर्वाचित जनभागीदारी अध्यक्ष का स्वागत एवं समिति की बैठक का आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!