23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220401 WA00112
मध्यप्रदेश

कीचड़ भरी सड़क से जाना पड़ रहा है भक्तों को शीतला माता मंदिर

Bundelikhabar

इस बार फिर गंदगी से होकर जाना पड़ेगा जल चढ़ाने एवं दर्शन करने, बरगी के शीतला माई पहुंच मार्ग गंदगी में लीन

जबलपुर/ब्यूरो

बरगी के दैविक स्थल शीतला माई मंदिर पहुंच मार्ग अपनी गंदगी और मार्ग हीन होने के कारण लगातार पूरे ग्राम में चर्चा का विषय रहता है जब भी नवरात्र आते हैं तो लोगों को आस रहती है कि इस बार ग्राम पंचायत जनपद पंचायत या विधायक निधि इनमें से कोई ना कोई इस मार्ग और यहां की गंदगी से होने वाली परेशानी से आमजन को मुक्ति दिलाएंगे लेकिन लगातार कई सालों से उठ रही इस मांग को नजरअंदाज कर दिया जाता है इस बार पुनः नवरात्र को मात्र कुछ ही दिन शेष हैं और गंदगी अपने चरम पर है यहां पर ना ही नाली व्यवस्था है ना ही सड़क व्यवस्था है

पगडंडी में तब्दील हो गई सड़क

शीतला माई पहुंच मार्ग की सड़क पगडंडी में तब्दील हो गई है लोगों ने कचरे के ढेर लगा दिए हैं और सड़क है या नहीं पता ही नहीं चलता है नाली का पानी सड़क से बहता है और आए दिन लोग इसकी फिसलन का शिकार होते हैं जिससे लोगों की गाड़ी फिसलना लोगों का गिर जाना आम बात हो गई है जबकि यह मार्ग ग्राम का एकमात्र ऐसा रास्ता है जो बरगी की पुरानी रोड को फोर लाइन की जो नई रोड बनी है उसको जोड़ता है यहां से रोजाना हजारों दो पहिया वाहन निकलते हैं और पैदल जाने वाले अप डाउन करने वाले शासकीय कर्मचारी बस के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं क्योंकि यही मुख्य मार्ग है जो नई फोर लाइन सड़क को बरगी के पुराने मार्ग यानी की पुरानी रोड को जोड़ता है इसीलिए आवागमन भी बड़ी संख्या में होता है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एवं ग्राम पंचायत बरगी इस ओर से अपनी नजर हटा रखी है लोगों ने रोड पर ही अतिक्रमण कर दिया है जिससे मोहल्ले के अंदर चार पहिया वाहन निकलना मुश्किल है जिससे लोगों को अपने घर में मरम्मत का कार्य कराना नया भवन निर्माण करना एवं पेयजल हेतु बोरिंग मशीन का पहुंचना मुश्किल कर दिया है 10 फीट की रोड 5 फीट में तब्दील हो गई है जिसमें सिर्फ दो पहिया वाहन ही निकलते हैं

नाली नहीं होने से बहता है रोड में पानी

नाली नहीं होने से इस रोड पर मल मूत्र का गंदा पानी रोड से ही बहता है जिसके कारण दैविक स्थल शीतला माई मंदिर पहुंच मार्ग जाते समय लोग अशुद्ध हो जाते हैं और काफी मुश्किल से निकल पाते हैं इसका कारण है यहां पर किसी प्रकार का नाली निर्माण कार्य नहीं हुआ है और जो हुआ है वह भी अतिक्रमण की चपेट में है जिसके कारण आए दिन मोहल्ले वालों की एक दूसरे से कहासुनी होती रहती है

पंचायत चुनाव से लगी है आस

ग्राम के लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव टलने के कारण पंचायत के अधिकारियों एवं स्थानीय पंच का ध्यान इस ओर नहीं है इसका मुख्य कारण लगातार पंचायत के द्वारा बंद पड़े कार्य बताए जाते हैं और लोगों को आस है कि जब नई ग्राम पंचायत गठित होगी तब ही इस मार्ग का निर्माण एवं सफाई व्यवस्था संभव होगी लेकिन तब तक इस पहुंच मार्ग और इस मोहल्ले का क्या होगा यह विचारणीय सवाल है शीतला माई बरगी के स्थाई नागरिकों में संतोष पाठक टिंकल कटारे गुल्ली महाराज पुरुषोत्तम तिवारी संतोष रजक राहुल सराठे राजा सराठे राम कुमार रजक सोनी जी राजू मिश्रा आदि ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शासन प्रशासन से इस मार्ग के नवीनीकरण एवं सफाई व्यवस्था की विशेष मांग की है


Bundelikhabar

Related posts

स्वच्छता की बुनियाद में नगर परिषद पाटन राज्य में प्रथम

Bundeli Khabar

दर्शना महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित किया गया चाइल्ड लाइन

Bundeli Khabar

शिक्षक ही बिगाड़ रहे शिक्षा का स्तर, नौनिहालो का भविष्य अंधकार मय 

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!