21.1 C
Madhya Pradesh
November 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220302 WA0024
मध्यप्रदेश

पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों का जबलपुर एसपी ने किया सम्मान

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

गोरा बाजार थाना क्षेत्र तिलहरी कैश वैन में लूट और हत्या का डेढ़ सौ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने किया था खुलासा

जबलपुर के गोरा बाजार थाना क्षेत्र के तिलहरी इलाके में महाराष्ट्र बैंक के एटीएम में पैसा डालने गई कैश वैन में लूट और हत्या के आरोपियों को पकड़ने में जबलपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए लूट एवं हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार पिछले दिनों किया था जिसमें जबलपुर पुलिस के डेढ़ सौ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत करके इस लूट और हत्याकांड का पर्दाफाश किया था।

Screenshot 2022 0302 202316

जिसको लेकर जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस लाइन मैं एक कार्यक्रम के माध्यम से 150 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया प्रशस्ति पत्र देकर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया है वहीं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि जबलपुर पुलिस द्वारा पूरी घटना को एक चैलेंज के रूप में लिया गया था, जबलपुर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि लूट और हत्या के आरोपियों को चंद दिनों में ही जबलपुर पुलिस ने टीम वर्क करते हुए गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा किया है।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर विवाह पंचमी : हरे बांस मंडप छाए सिया जू को राम व्याहन आये

Bundeli Khabar

कांग्रेस कार्यालय में हुआ इंद्रा अन्नपूर्ण बैंक का शुभारंभ

Bundeli Khabar

22 सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!