21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images
मध्यप्रदेश

मरणासन्न कथन, शव परीक्षण एवं पंचनामा हेतु दिनवार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तय

Bundelikhabar

मरणासन्न कथन, शव परीक्षण एवं पंचनामा हेतु दिनवार कार्यपालिक
मजिस्ट्रेट तय कलेक्टर शर्मा ने जारी किया आदेश

जबलपुर/ब्यूरो

जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जबलपुर नगर के थाना क्षेत्रों से संबंधित मरणासन्न कथन, शव परीक्षण एवं पंचनामा कराने के लिए पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नए सिरे से संशोधित आदेश जारी कर दिनवार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।

जारी आदेश के अनुसार सोमवार को नायब तहसीलदार गोरखपुर राजेन्द्र शुक्ला, मंगलवार को नायब तहसीलदार कैण्ट सुरेश सोनी, बुधवार को नायब तहसीलदार अधारताल संदीप जायसवाल, गुरुवार को नायब तहसीलदार अधारताल श्याम सुंदर आनंद और शुक्रवार को नायब तहसीलदार गोरखपुर सृष्टि इनवाती मरणासन्न कथन, शव परीक्षण एवं पंचनामा से संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट का दायित्व निभायेंगे। आदेश में दिनवार प्रथम एवं द्वितीय लिंक अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं।

जनवरी माह के लिए प्रथम शनिवार को नायब तहसीलदार राजेन्द्र शुक्ला और प्रथम रविवार को सुरेश सोनी नायब तहसीलदार, द्वितीय शनिवार को संदीप जायसवाल नायब तहसीलदार, द्वितीय रविवार को नायब तहसीलदार श्याम सुंदर आनंद, तृतीय शनिवार को सृष्टि इनवाती नायब तहसीलदार, तृतीय रविवार को राजेन्द्र शुक्ला नायब तहसीलदार, चतुर्थ शनिवार को सुरेश सोनी नायब तहसीलदार, चतुर्थ रविवार को संदीप जायसवाल नायब तहसीलदार की तथा पंचम शनिवार को नायब तहसीलदार श्याम सुंदर आनंद एवं पांचवे रविवार को नायब तहसीलदार सृष्टि इनवाती की डियुटी रहेगी।

वहीं फरवरी माह के लिए प्रथम शनिवार को राजेन्द्र शुक्ला नायब तहसीलदार, प्रथम रविवार को सुरेश सोनी नायब तहसीलदार, द्वितीय शनिवार को संदीप जायसवाल नायब तहसीलदार अधारताल, द्वितीय रविवार को श्याम सुंदर आनंद नायब तहसीलदार, तृतीय शनिवार को सृष्टि इनवाती नायब तहसीलदार, तृतीय रविवार को राजेन्द्र कुमार शुक्ला नायब तहसीलदार, चतुर्थ शनिवार को सुरेश सोनी नायब तहसीलदार, चतुर्थ रविवार को संदीप जायसवाल नायब तहसीलदार की डियुटी लगाई गई है।

जबकि माह मार्च के लिए प्रथम शनिवार को श्याम सुंदर आनंद नायब तहसीलदार, प्रथम रविवार को सृष्टि इनवाती नायब तहसीलदार, द्वितीय शनिवार को राजेन्द्र शुक्ला नायब तहसीलदार, द्वितीय रविवार को सुरेश सोनी नायब तहसीलदार, तृतीय शनिवार को संदीप जायसवाल नायब तहसीलदार, तृतीय रविवार को श्याम सुंदर आनंद नायब तहसीलदार, चतुर्थ शनिवार को सृष्टि इनवाती नायब तहसीलदार और चतुर्थ रविवार को राजेन्द्र शुक्ला नायब तहसीलदार की डियुटी लगाई गई है।


Bundelikhabar

Related posts

अनअटेंडेड शिकायतों को लेकर कलेक्टर सख्त, देना होगा जुर्माना

Bundeli Khabar

लॉकडाउन में माफियाओं ने वनों का कर दिया सफाया, अधिकारी बने बेखबर

Bundeli Khabar

बरगी डैम में डूबने से मां बेटे की हुई दर्दनाक मौत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!