27.3 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220227 WA0020
महाराष्ट्र

मुंबई के डब्बावालों को यूनाइटेड वे का समर्थन

Bundelikhabar

संतोष साहू,

आवश्यक वस्तुओं के 1270 किट वितरित किए

मुंबई। यूनाइटेड वे मुंबई, शहरी और ग्रामीण समुदायों के लिए काम करने वाले इस नॉन-प्रॉफिट संगठन ने मुंबई के डब्बावालों को आवश्यक वस्तुओं के किट का वितरण किया है। कोविड-19 के कारण पैदा हुई चुनौतियों के निपटान के लिए किए जा रहे प्रयासों के एक हिस्से के रूप में रविवार 27 फरवरी 2022 को दादर, मलाड, नालासोपारा, उल्हासनगर और मुलुंड, इन 5 जगहों पर किट को मुंबई के डब्बावालों तक पहुंचाया गया।

एचएसबीसी बैंक के सहयोग से यूनाइटेड वे मुंबई यह स्वयंसेवी संगठन हर महीने आवश्यक वस्तुओं के 1270 किट का वितरण करता है। पिछले सात महीनों से यह पहल चलायी जा रही है। 35 किलो वजन के हर किट में 5 सदस्यों के एक परिवार के लिए पर्याप्त हो सकें इतने चावल, दाल, तेल, प्रसाधन आदि शामिल हैं। यूनाइटेड वे मुंबई मुंबई के डब्बावालों के लिए पिछले साल भर से काम कर रहा है। अपनी इस पहल के तहत राशन किट के वितरण के साथ-साथ खाने के डब्बों को पहुंचाने के लिए नयी साइकिलें, समुदाय के हर सदस्य के लिए 5 लाख रुपयों का स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा कवर, डब्बें पहुंचाने के काम को और अधिक क्षमता से कर पाने के लिए स्मार्टफोन्स, उनके बच्चें घर से पढ़ाई जारी रख सकें इसलिए टैबलेट्स और स्कूल फिर से खुलने के बाद बच्चें स्कूल जा सकें इसलिए स्टेशनरी किट इस तरह की अलग-अलग सहायता प्रदान की जाती है।

यूनाइटेड वे मुंबई के कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट के वाईस प्रेसिडेंट अनिल परमार ने बताया कि मुंबई के डब्बवालें मुंबई की विरासत हैं। 1800 के दशक के आखिर में शुरू किए गए इस काम ने आज तक लाखों मुंबईकरों को घर का बना खाना पहुंचाया है। बाढ़, दंगें, आतंकवादी हमलें इनमें से कोई भी विपदा मुंबई के डब्बावालों को रोक नहीं पायी। लेकिन पिछले दो सालों से उनके ग्राहक घर से काम कर रहे हैं, इसकी वजह से यह समुदाय भीषण गरीबी के कगार पर ला खड़ा किया है। राशन किट जैसी सहायता से उनके परिवारों के पेट भरने में मदद मिलती है और अन्य सहायताओं से वे आने वाले कल के लिए अपने आप को तैयार कर पा रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

जीवनधारा संघ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाण्डेय की अध्यक्षता में अहम बैठक सम्पन्न

Bundeli Khabar

नगरसेवक नितीन पाटील यांच्याकडून महाड पूरग्रस्तांना मदत

Bundeli Khabar

अथर्व फाउंडेशनतर्फे ‘ऑल प्ले अ कार्निव्हल ऑफ जॉय’ चे रंगतदार प्रस्तुति

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!