31.1 C
Madhya Pradesh
May 5, 2026
Bundeli Khabar
Home » पुलिस सब इंस्पेक्टर पिता को बेटी ने लीवर किया दान
महाराष्ट्र

पुलिस सब इंस्पेक्टर पिता को बेटी ने लीवर किया दान

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

छोटे बच्चों में लीवर प्रत्यारोपण के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स उन्नत केंद्र जाना जाता है

नवी मुंबई। अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने पश्चिमी भारत में 150 से अधिक यकृत प्रत्यारोपण किए हैं और काफी ज़्यादा उच्च सफलता दर के साथ छोटे बच्चों के यकृत प्रत्यारोपण में ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने कोविड से पहले और उसके बाद के दौर में हुए यकृत प्रत्यारोपण के कुछ उल्लेखनीय मामलों और सर्जरी में हुई नई प्रगति पर चर्चा की। यकृत प्रत्यारोपण सर्जरी के मरीज़ लंबे समय तक अपना जीवन जी सकते हैं, यह बात पिछले कुछ वर्षों से स्पष्ट रूप से दिखायी दे रही है, लेकिन फिर भी इसमें काफी सुधार होना बाकी है। 22 साल की प्रियंका सेल ने अपने पिता की जान बचाने के लिए अपने यकृत का एक हिस्सा दान किया। दिलीप सेल मुंबई पुलिस (मलाड पुलिस स्टेशन) में पीएसआई हैं, जिनका अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई में यकृत प्रत्यारोपण किया गया। वह पूरी तरह से ठीक हो गए और प्रत्यारोपण के कुछ ही महीनों के भीतर उन्हें पुलिस सब इंस्पेक्टर का प्रमोशन भी मिला।

डॉ. विक्रम राऊत (कंसल्टेंट – एचपीबी और लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी, अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई) ने कहा कि लोगों को यकृत प्रत्यारोपण करवाते हुए और एक सामान्य व्यक्ति की तरह अस्पताल से घर जाते हुए देखकर खुशी होती है। हमने ऐसे कई मामले देखे हैं, जहां मरीज़ के जीवित रहने की संभावना बहुत कम थी, फिर उनका प्रत्यारोपण किया गया और उसके बाद वे अपना सामान्य जीवन बहुत ही अच्छे से जीने लगे हैं। हमारे साथ दिलीप सेल है जो एक पुलिस अधिकारी है और यहां अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई में उनका यकृत प्रत्यारोपण किया गया है। सफल सर्जरी के बाद, उन्होंने अपना सामान्य जीवन जीना शुरू किया और उसके बाद कुछ महीनों में उन्हें नौकरी में प्रमोशन भी मिला। हमारे पास एक और चाइल्ड पीडियाट्रिक लीवर ट्रांसप्लांट रेसिपिएंट है जिसने अपनी चुनौतियों का कड़ा मुकाबला किया और वापस स्कूल भी जाने लगी। हमें यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि अब वह स्वस्थ जीवन जी रही है।

यकृत प्रत्यारोपण के बाद अपनी सामान्य ज़िन्दगी जी रहे पुलिस सब इंस्पेक्टर दिलीप सेल ने कहा कि मैं लीवर की बीमारी से काफी समय से पीड़ित था। दुर्भाग्य से, मुझे हेपेटाइटिस बी और कोविड 19 भी हुआ। जब डॉ विक्रम राऊत ने यकृत प्रत्यारोपण का सुझाव दिया, तो मेरी बहादुर बेटी ने आगे आकर अपने यकृत का एक हिस्सा दान किया और मेरी जान बचाई। अब मैं न केवल मेरा सामान्य जीवन जी रहा हूं, बल्कि मुझे कुछ ही महीनों के भीतर प्रमोशन भी मिला। डॉ विक्रम राऊत ने मुझे ज़िन्दगी जीने का दूसरा मौका दिया है।
संतोष मराठे (सीओओ और यूनिट हेड, अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई) ने कहा कि अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप अपने सर्वश्रेष्ठ अनुभवी डॉक्टरों और नवीनतम और सबसे उन्नत चिकित्सा प्रौद्योगिकी सहित बुनियादी ढांचे के समर्थन के साथ, भारत में सुलभ और सस्ती विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में बेंचमार्क स्थापित करने में सबसे आगे है। अपोलो हॉस्पिटल्स की ऑर्गन ट्रांसप्लांट टीम में देश के कुछ बेहतरीन और अनुभवी ट्रांसप्लांट सर्जन्स हैं। यहां मरीज़ उपचार के ऐसे विकल्पों और परिणामों का लाभ उठा सकते हैं जो दुनिया में उपलब्ध सर्वोत्तम के बराबर हैं।


Bundelikhabar

Related posts

ब्रिटिश काउंसिल और महाराष्ट्र सरकार की 10 साल की साझेदारी के माध्यम से छात्रों को मिलेगी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा

Bundeli Khabar

भिवंडी मनपा का अजीबोगरीब कारनामा उजागर,

Bundeli Khabar

युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई खुशबू सांघवी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!