34.4 C
Madhya Pradesh
May 18, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

शनिवार, 26 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की विजया एकादशी है। शनिवार को मूल नक्षत्र 9.09 बजे तक रहेगा, इस वजह से गद शुभ योग बनेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा और मातंग नाम का शुभ योग शुरू होगा। 26 फरवरी को मंगल धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा। शनिवार को शनि देव को नीले फूल और तेल चढ़ाएं आज शनिवार को वृष, सिंह, तुला और मीन राशि वाले लोगों को मेहनत का फल मिल सकता है। जबकि, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है

12 राशियों के लिए के लिए ये दिन कैसा रह सकता है…

मेषः पॉजिटिव- सोसाइटी से संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव सराहनीय रहेगा। इस समय आपका कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य किसी राजनीतिक व्यक्ति की सहायता से हल हो सकता है। अपनी फिटनेस पर किए गए प्रयासों के अनुकूल रिजल्ट मिलेंगे। नेगेटिव- अपनी लापरवाही और आलस जैसे अवगुणों पर काबू पाना जरूरी है, क्योंकि ये अवगुण आपकी तरक्की में रुकावट का कारण बन सकते हैं। अपने इन अवगुण पर रोक लगाने से आपका व्यक्तित्व और अधिक निखरेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर ही रहें। व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आंतरिक कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। यह बदलाव भविष्य में लाभदायक भी साबित होने वाले हैं। ऑफिस में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता अनिवार्य है। वर्ना आप किसी मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। स्वास्थ्य- बदलते मौसम से अपना बचाव जरूर करें। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया भाग्यशाली अंक- 1

वृषः पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों की आवाजाही । खुशनुमा और सुखद माहौल रहेगा। कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। युवा वर्ग अपनी प्रतिभा को पहचानें। पूरी ऊर्जा के साथ अपने भविष्य संबंधी कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। नेगेटिव- इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठा सकते हैं। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करना ही बेहतर है। बहुत अच्छी सोच-विचार करने में बेहतर मौका भी हाथ से निकल सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय में कर्मचारियों की लापरवाही से कुछ नुकसान होने की आशंका है। अपने गुस्से और आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है। शांति और धैर्य से वातावरण को सामान्य करने का प्रयास करें। ऑफिस के अपने कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। लव- आपकी समस्याओं को सुलझाने में जीवन साथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध भी भावुकता प्रधान रहेंगे। स्वास्थ्य- इंफेक्शन और खांसी जुकाम जैसी समस्या रह सकती है। ज्यादा भीड़ भरे स्थान पर जाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- बैंगनी भाग्यशाली अंक- 9

मिथुनः पॉजिटिव- समय अनुकूल है। कोई राजकीय कार्य अटका हुआ है तो किसी की सहायता से हल होने की संभावना है। आज अधिकतर समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। कुछ समय बच्चों के साथ में व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। नेगेटिव- कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग आपकी आलोचना या निंदा करेंगे, लेकिन चिंता न करें। बैंकिंग कार्य करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। कोई गलती होने की आशंका है। व्यवसाय- स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से व्यवसायिक व्यवस्था में सुधार आएगा। अगर कोई कार्य रुका हुआ है तो उसे हल करने का उचित समय है। ऑफिस के माहौल में किसी तरह की राजनीति चल सकती है। सचेत रहें। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बैठकर बातचीत से समस्या सुलझ जाएगी। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें। स्वास्थ्य के लिए सचेत रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 3

कर्कः पॉजिटिव- रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। आपके व्यक्तित्व की सराहना भी होगी। आप जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से सोच-समझकर अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आपके कार्य सुगमता से बनते जाएंगे। नेगेटिव- बच्चों पर ज्यादा रोक-टोक लगाने से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती हैं। इसलिए बेहतर है कि उनके साथ दोस्तों जैसे व्यवहार रखें। जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से आपके कार्यों में कुछ गड़बड़ हो सकती है। धैर्य और शांति बनाकर रखें। व्यवसाय- रुकी हुई पेमेंट मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी के सेल-परचेज से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। कामकाजी महिलाओं को घर और प्रोफेशन के बीच तालमेल रखने में कुछ दिक्कत आएगी। लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें। स्वास्थ्य- तली-भुनी चीजों के सेवन से परहेज करें। गैस और कब्ज की दिक्कत से राहत पाने के लिए अपने खान-पान को व्यवस्थित करना ज्यादा जरूरी है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी भाग्यशाली अंक- 9

सिंहः पॉजिटिव- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में दिन का अधिकतम समय व्यतीत होगा। जिसका असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने और सामाजिक सक्रियता बढ़ाने में भी उचित समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- आपका शक या जिद जैसा स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। युवाओं को किसी व्यक्तिगत समस्या की वजह से करियर संबंधी कार्य में दिक्कतें आएंगी। व्यवसाय- व्यवसाय में गति देने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। जो कि लाभदायक भी साबित होंगी। ग्रह स्थिति अनुकूल है, मार्केटिंग और बाहरी गतिविधियों से भी लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को सावधानी से करें। लव- वैवाहिक संबंधों में उचित समन्वय रहेगा, लेकिन बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक जीवन पर न होने दें। स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट्स भी ठीक आएंगे। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

कन्याः पॉजिटिव- भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करें। कर्म प्रधान होने से भाग्य प्रबल हो जाएगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव- आर्थिक स्थिति से संबंधित कुछ चिंता रह सकती है। व्यक्तिगत गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए निकालना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे, लेकिन अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। नौकरी में स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी। लव- दांपत्य जीवन में उचित तालमेल रखना जरूरी है। कुछ समय मनोरंजन और साथ-साथ व्यतीत करने के लिए जरूर निकालें। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और खांसी जुकाम जैसी समस्या रह सकती है। लापरवाही न करें। आयुर्वेद पर विश्वास रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

तुलाः पॉजिटिव- दिन सामान्य व्यतीत होगा। समय को अनुकूल बनाने के लिए कुछ मेहनत भी करनी पड़ेगी। अपनी प्रतिभा और योग्यता को पहचानें। कुछ समय बागवानी और प्रकृति के समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। नेगेटिव- अनुभवी और वरिष्ठ सदस्यों की मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें। वर्ना घर में किसी बात को लेकर माहौल बिगड़ सकता है। युवा लोग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए ज्यादा प्रयास करें। व्यवसाय- आज व्यवसायिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। धैर्य और गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। उचित समय आने पर समस्याएं हल भी हो जाएंगी। इस समय महत्व पूर्ण कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करें। लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिकः पॉजिटिव- कोई भी निर्णय लेते समय दिमाग की अपेक्षा अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनें। इससे अस्त-व्यस्त बनी हुई दिनचर्या मे कुछ सुधार आएगा। आपका कर्म और पुरुषार्थ आपकी हर काम में सफलता और उपलब्धि प्रदान करेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। इस समय कुछ दूरियां आने जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। सुकून पाने के लिए कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ व्यतीत करना उचित रहेगा। आज किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित ही रखें। व्यवसाय- इस समय भविष्य संबंधी किसी भी योजना पर निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में लगाएं। कुछ सकारात्मक संपर्क स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच से तालमेल बना रहेगा। गलत संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- हार्मोन संबंधी कोई समस्या बढ़ सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना उचित ध्यान रखें। अपनी जांच करवाएं और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

धनुः पॉजिटिव- कुछ समय आत्मचिंतन और आत्म मनन में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वह हासिल होगी। अपनी जीवनशैली में भी सुधार आएगा। जरूरत पड़ने पर आपको अपने शुभचिंतकों से उचित मदद भी मिलेगी। नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें। कोई सपना अधूरा रहने से मन कुछ उदास भी रहेगा। महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र के आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। इस समय व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ मंदी रहेगी, लेकिन सहकर्मियों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। अपने कार्य संबंधी गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखें। लव- दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य- कामकाज के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। स्त्रियों के जोड़ों में दर्द और स्त्री जनक रोगों की वजह से परेशानी रहेगी।भाग्यशाली रंग- ऑरेंज भाग्यशाली अंक- 6

मकरः पॉजिटिव- कुछ खास लोगों के साथ में मुलाकात होगी और विशेष मुद्दों पर वार्तालाप भी होगा जो कि सकारात्मक रहेगा। आज आप आराम करने और हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- गुस्से और आवेश में आकर कोई गलत कदम न उठाएं, न ही नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करें। संयुक्त परिवार में अलगाव जैसी बातों पर कहासुनी हो सकती हैं। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन पर भी अमल करना उचित रहेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय धनदायक स्थिति बनी हुई है। व्यर्थ की बातों में न उलझकर अपने कार्यों पर पूरा ध्यान दें। किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से आपका कोई मुश्किल काम भी पूरा होने की संभावना है। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रह सकता है। लव- व्यक्तिगत समस्याओं का प्रभाव अपने पारिवारिक जीवन पर न पड़ने दें। धैर्य बनाकर रखें। प्रेम संबंध मर्यादित और सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य- परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभः पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों के साथ कोई मनोरंजन या धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। आप अपनी समझदारी से किसी समस्या का समाधान पाने में भी सक्षम रहेंगे। निकट संबंधियों के साथ भी समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत रखेगा। नेगेटिव- भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी किसी भी काम में बहुत अधिक सावधानी बरतें। जरा सी गलती नुकसान का कारण बनेगी। महिलाएं अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। रिश्ते मधुर बनाकर रखने के लिए थोड़ा झुकना भी पड़े तो कोई हर्ज नहीं है। व्यवसाय- आज व्यवसाय संबंधी कोई निर्णय लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। कुछ कारोबारी दिक्कतें भी आएंगी। ध्यान रखें कि मेहनत द्वारा ही भाग्य का निर्माण होगा। रुकी हुई पेमेंट जरूर हासिल हो जाएगी। ऑफिस का माहौल संतोषजनक रहेगा। लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों से दूर रहें और अपने करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और आदतों में सकारात्मक बदलाव आपको स्वस्थ और निरोगी रखेगा। योग अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

मीनः पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल हैं। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ केंद्रित करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। नई-नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। आप अपनी मेहनत और योग्यता से परिस्थितियों को अनुकूल कर लेंगे। नेगेटिव- वाहन या किसी महंगे उपकरण के खराब होने से खर्चा बढ़ सकता है। कभी-कभी कोई निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उनका निवारण भी होगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधी विफलता मिलने पर मायूसी रहेगी। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नई संभावनाएं भी सामने आएंगी। आपका काम करने का जुनून आपको निश्चित ही कोई उपलब्धि हासिल करवाएगा। ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको दूर रखें। अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। गलत प्रेम संबंध आपके लिए मुसीबत भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य- थकान और चिंता रहेगी। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने के लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा अवश्य लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9।

Related posts

आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका सप्ताह : जानिए साप्ताहिक राशिफल

Bundeli Khabar

आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!