23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री के आदेश को प्रशासनिक अधिकारियों का ठेंगा

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को माननीय अनुविभागीय अधिकारी पाटन द्वारा दरकिनार किया जा रहा है मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही जहाँ लोग सुशासन की उम्मीद लगाए बैठे है, और एक हद तक भाजपा सरकार प्रयास भी कर रही है किंतु कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के कानों पर जूं भी नही रेंग रहा है।

ज्ञात हो कि माननीय सर्वोच्च के आदेशानुसार अंडे एवं मांस की दुकानें सार्वजनिक एवं मंदिर आदि धार्मिक स्थलों से दूरी पर होना चाहिए किंतु पाटन नगर में यह आलम है कि नगर की हृदय स्थली कमानिया गेट माँ सिद्धेश्वरी देवी मंदिर, कटंगी चौराहा आदि स्थानों पर आज भी अंडा की दुकान लगाई जाती है साथ ही अवैद्ध रूप से शराब बिक्री भी की जा रही है, किंतु प्रशासनिक अधिकारी अपनी चिरनिद्रा में लीन बैठे हुए हैं और इस ओर अपना ध्यान केंद्रित नही कर पा रहे हैं ।

गैरतलब है कि अनुविभागीय अधिकारी वर्तमान में एक धार्मिक जगह से ही स्थानांतरित हो कर आए हैं किंतु लोगों की धार्मिक भावनाओं एवं प्रशासनिक आदेशों के परिपालन में पूर्णतः शिथिल नजर आते हैं, हालांकि पूर्व में नगर परिषद के पार्षद गणों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष ज्ञापन भी दिया गया था किंतु अन्य फाइलों की तरह उस पर भी शासकीय कार्यालय की गर्त बैठ गई लेकिन कार्यवाही नाम मात्र भी नही की गई।


Bundelikhabar

Related posts

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया का हुआ आगमन

Bundeli Khabar

सेंटर गुलजार सोशल डिस्टेनसिंग तार तार

Bundeli Khabar

विशेष अनुष्ठान कर हिन्दू जागरण मंच ने मनाया शौर्य दिवस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!