26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
images 20
देश

यूक्रेन युद्ध: कैंसल हुई फ़्लाइट के कारण प्रदेश की बेटियों की नही हो पा रही वतन वापिसी

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

रूस यूक्रेन के महायुद्ध में जबलपुर की 3 बेटियाँ फसी,कीवी में हमले के बाद फ्लाइट हुई कैंसल

रूस और यूक्रेन के बीच के महायुद्ध को दुनिया टकटकी लगाए बैठी है वही यूक्रेन में कई देशों के नागरिक अभी भी वही पर फंसे हुए है,,जहा हिंदुस्तान के बड़ी संख्या में नागरिक अभी भी यूक्रेन की राजधानी कीवी में अपने देश लौटने की उमीद लगा कर बैठे है।

वही संस्कारधानी जबलपुर त्रिमूर्ति नगर और विजय नगर की तीन बेटियां सुवि गुप्ता, रिया पाठक और उसकी सहली इशिका ठाकुर यूक्रेन की राजधानी में युद्ध के बीच फॅसी हुई है,जहा रिया के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रिया और उसकी सहली इशिका और सुवि गुप्ता तीनों एमबीबीएस की पढ़ाई यूक्रेन की राजधानी कीवी में रह कर, कर रही है जो 5 साल से वही है ,जहा अचानक रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चालू हो गया है वही आज बेटी की फ्लाइट थी लेकिन रूस के अटैक के बाद सभी फ्लाइट्स यूक्रेन ने कैंसल कर दी जिसके चलते उनकी बेटी व उसकी सहली वापिस नही आ पाए, वही रिया के पिता ने बताया की वह लोग एयरपोर्ट के पास होटल में रुके हुवे है जहा सभी चीजें बंद पड़ी हुईं है वही ख़बर आ रही है की रूसी सेना ने कीवी में भी अटैक किया है,वही अभी बेटी से बात हुई थी वो कह रही है अभी तो सब ठीक है लेकीन आगे का कुछ नही कहा जा सकता।

InShot 20220226 074820613 1

यूक्रेन में फंसी रिया की माँ का रो रो कर बुरा हाल है,जहा रिया की माँ ने गुहार लगाई है की बेटी को कैसे भी वापिस हिन्दुतान लाया जाए, वहीं शांति नगर निवासी विजय गुप्ता के बेटी सुवि गुप्ता यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है और इस संकट में वही फस गई है बेटी की चिंता माता पिता को सता रही है उनकी बेटी कब वापस आयेगी ।


Bundelikhabar

Related posts

विभागीय अडचनों में फंसी योजनाओं का करना होगा कायाकल्प

Bundeli Khabar

आईआईएमसी एलुमनी मीट के चुनाव में यश्मी यादव चुने गए अध्यक्ष

Bundeli Khabar

जे.ई.ई. परिणाम: चिंतला कार्तिकेय कृष्णा ने हासिल किये 99.96 प्रतिशत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!