26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
8h37PYakYkt6MpPFf8aeWVWJjGUgqlWm
मध्यप्रदेश

होली त्यौहार में हुड़दंगियों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

होली त्यौहार में हुड़दंगियों से निपटने के लिए जबलपुर पुलिस अलर्ट हो गई है, जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि जो भी व्यक्ति होली पर्व पर हुड़दंग करते हुए दिखता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए, वही एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को त्योहार के समय सख्त चेकिंग के भी निर्देश दिए हैं।

होली पर्व पर बनाए गए एक्शन प्लान को लेकर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि कई स्थानों पर फिक्स पॉइंट रहेंगे इसके अलावा मोबाइल भी चलेगी साथ ही शराबियों की चेकिंग के लिए भी व्यवस्था की गई है, होली पर्व पर 35 से 40 स्थानों पर पुलिस के फिक्स पॉइंट रहेंगे,साथ ही हर थाना क्षेत्र में दो मोबाइल वैन भी घूमेगी इस दौरान अगर कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करते या फिर विवाद करते हुए पाया जाता है तो पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी करेगी।

जबलपुर एसपी ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि होली पर्व के समय शांति के साथ त्योहार मनाएं किसी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न ना होने दें, इसके साथ ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने अपील की है कि मार्च का महा चल रहा है इस दौरान बच्चों की परीक्षाएं भी हैं लिहाजा डी.जे का इस्तेमाल ना करें।


Bundelikhabar

Related posts

आगजनी:मासूम बच्ची सहित तीन लोगों की मृत्यु

Bundeli Khabar

फ़र्जी दस्तावेज तैयार कर सेना में नौकरी पाने वाले गिरोह का भांडाफोड़

Bundeli Khabar

एसडीएम और सीएसपी ने लगाए गए पौधों को बांधा रक्षा सूत्र

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!