22.1 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0514 115150
मध्यप्रदेश

जबलपुर: पत्रकार पर हुए हमले में पत्रकार संगठन को पुलिस अधीक्षक का आश्वासन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

श्रमजीवी पत्रकार संगठन ने पत्रकार अखिलेश सोनी पर हुए हमले का किया विरोध, जबलपुर एसपी से कड़ी कार्रवाई की की मांग

जबलपुर/ब्यूरो

एंकर जिस प्रकार से जबलपुर में पिछले दिनों पत्रकार पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही है उसी क्रम में गत रात्रि को अधारताल थाना अंतर्गत कमला भंडार के पास एक निजी चैनल के पत्रकार अखिलेश सोनी पर जमीनी विवाद के चलते प्राणघातक हमला बदमाशों द्वारा कर दिया गया जिसके विरोध में श्रमजीवी पत्रकार संगठन द्वारा जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

Screenshot 2022 0514 115137

वही पूरे मामले में जबलपुर एस पी सिद्धार्थ बहुगुणा ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन श्रमजीवी पत्रकार संगठन को दिया है साथ ही उन्होंने बताया कि पत्रकार पर हुए हमले के आरोपियों को तत्काल ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं श्रमजीवी पत्रकार संगठन के दिनेश प्रीत ने पूरे मामले में कहा है कि पत्रकार पर हुए इस हमले को श्रमजीवी पत्रकार संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा वही पूरे मामले में श्रमजीवी पत्रकार संगठन के द्वारा जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को एक ज्ञापन दिया गया है और मामले में उचित कार्यवाही की मांग जबलपुर एसपी से की गई है पत्रकार पर हो रहे लगातार हमलों के विरोध में श्रमजीवी पत्रकार संगठन हमेशा पत्रकारों की लड़ाई लड़ता रहेगा वही श्रमजीवी पत्रकार संघ के दिनेश प्रीत ने प्रदेश सरकार से पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग भी की है।


Bundelikhabar

Related posts

स्कूल के बाद अब आज से आंगनवाड़ी केंद्र होंगे चालू

Bundeli Khabar

भारत के परा-विज्ञान से पराजित हो चुके चीन ने अमेरिका के विज्ञान के आगे भी टेके घुटने

Bundeli Khabar

कैदी की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से हुई मौत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!