19.8 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210801 WA0009
मनोरंजन

फ़िल्म विक्रांत रोणा में जैकलिन फ़र्नांडीस का लुक हुआ रिवील – ‘गडंग रक्कम्मा’ के किरदार में नज़र आएंगी 

Bundelikhabar


मुम्ब्ब्ई /जितेंद्र शर्मा
मुम्बई। हाल ही में इस बात की घोषणा की गई थी कि अभिनेत्री जैकलिन फ़र्नांडीस साउथ के एक्टर बादशाह किच्चा सुदीप की आगामी फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ का हिस्सा बनी हैं, और अब फिल्म के मेकर्स ने जैकलीन के पहले लुक का अनावरण किया है। बता दें कि इस फिल्म में जैकलीन एक दिलचस्प भुमिका में नज़र आएंगी। पूरे मुंबई  में इसके होर्डिंग को प्रदर्शित किया गया है। इस होर्डिंग के द्वारा 3-D पैन इंडिया फिल्म में जैकलीन के किरदार रक़ील डी’कोस्टा उर्फ ​​गडंग रक्कम्मा और उनके लुक का अनावारण किया।
उनके इस लुक में कई जातियों का मेल होगा। वह ‘गडंग रक्कम्मा’ का किरदार निभाती हुई नज़र आयेंगी, जो एक काल्पनिक जगह पर  मधुशाला चलाती हैं। वह बादशाह किच्चा सुदीप द्वारा निबंधित विक्रांत रोणा के साथ मेल खाती हुई नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें-महाडच्या महास्वच्छता अभियानास सुरुवात, नगरविकासमंत्री स्वतः रस्त्यावर

फ़िल्म विक्रांत रोणा से जैकलीन के जुड़ने की खबरें आग की तरह फैल गई। इस फिल्म में वे सिर्फ अहम किरदार में ही नहीं बल्कि किच्चा सुदीप के साथ थिरकते हुए भी नज़र आयेंगी।
निर्माता जैक मंजूनाथ कहते हैं कि जैकलीन की एंट्री के साथ दुनिया के नए हीरो की कहानी और भी रोमांचक हो जाती है। फिल्म में जैकलीन ने कमाल की छाप छोड़ी है और उसकी एक झलक साझा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हम एक ऐसा सिनेमा बना रहे हैं जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखेगी। फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता देखकर हमें बेहद खुशी हो रही हैं।
निर्देशक अनूप भंडारी कहते हैं कि प्रत्येक घोषणा के साथ दर्शकों को आश्चर्यचकित करने के सिलसिले को बरकरार रखने में हमें मजा आ रहा है। जैकलीन के पोस्टर की घोषणा फिल्म के स्तर को एक बार फिर से दर्शाती है। हम दर्शकों की आशाओं पर खरे उतरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि उनका थिएटर में अपना कीमती समय देकर देखना सफल हो।
जैकलीन का कहना है कि फिल्म से जुड़ी पूरी टीम बहुत ही वेलकमिंग रही है। फिल्म के मेकिंग से जुड़े हर क्षण मेरे लिए रोमांचकारी रहे हैं। मैं निर्माताओं की तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने उन्होंने इतने भव्य रूप से पोस्टर का अन्वेषण किया। यह फिल्म मेरी लिए बहुत ही खास और यादगार रहेगी।
विक्रांत रोणा एक बहुभाषी एक्शन एडवेंचर फिल्म है जो 14 भाषाओं और 55 देशों में 3-डी में रिलीज की जायेगी। अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित, जैक मंजुनाथ और शालिनी मंजूनाथ ( शालिनी आर्ट्स) द्वारा निर्मित, अलंकार पांडियन (इन्वेनियो फिल्म्स) द्वारा सह-निर्मित, बी अजनीश लोकनाथ द्वारा संगीतबद्ध किए गए इस फिल्म का सेट केजीएफ के प्रसिद्धि डीओपी विलियम डेविड और शिवकुमार ने तैयार किया है। फिल्म विक्रांत रोणा में किच्चा सुदीप, निरूप भंडारी और नीता अशोक और जैकलीन फ़र्नांडीस नज़र आयेंगे। 


Bundelikhabar

Related posts

विश्व की सबसे बड़ी रामलीला ‘अयोध्या की रामलीला’ की मुम्बई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bundeli Khabar

ट्रांस मीडिया सॉफ्टवेयर के चेयरमैन जसमीन शाह द्वारा दिवाली मिलन समारोह का शानदार आयोजन

Bundeli Khabar

बचपन से ही संगीत के प्रति समर्पित रहे हैं संगीतकार नायाब अली खान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!