29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220222 WA0034
मनोरंजन

पीरामल फार्मा के ब्रांड लैक्टो कैलेमाइन स्किनकेयर की ब्रांड एंबेसडर बनी अमायरा दस्तूर

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। बॉलीवुड की खूबसूरत, प्रतिभाशाली और स्टाइलिश दिवा अमायरा दस्तूर, जो अपनी खूबसूरती और प्यारी सी मुस्कान के लिए जानी जाती हैं। इसके पूर्व वह एक प्रमुख हेयरकेयर, सोप और कॉस्मेटिक ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। एक मॉडल के रूप में अपने करियर शुरू करने वाली पारसी सुंदरी ने कई बड़े एडवर्टाइजमेंट कैंपेन्स में अभिनय किया है और वे निश्चित रूप से भारत के सबसे प्रसिद्ध स्किन केयर ब्रांड के लिए एकदम सटीक बैठती हैं। अमायरा ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी जगह खुद बनाई है और आज वे युवाओं के लिए एक इंस्पिरेशन हैं।

पीरामल फार्मा, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिवीजन के सीईओ नीतीश बजाज का मानना है कि अमायरा दस्तूर को शामिल करना ब्यूटी कैटेगरी में ब्रांड की उपस्थिति को प्रबल करने के लिए कंपनी की रणनीति का एक हिस्सा है और लैक्टो कैलामाइन डेली ऑइली स्किनकेयर के लिए एक विश्वसनीय प्रोडक्ट होगा।

अमायरा दस्तूर कहती हैं कि स्किनकेयर हर किसी के दैनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण और बहुत ही आवश्यक भूमिका निभाता है। लैक्टो कैलेमाइन के साथ जुड़कर मैं बहुत खुश और एक्साइटेड हूं। यह ब्रांड स्किनकेयर की समस्या से जूझ रहीं महिलाओं को बेहतरीन सॉल्यूशंस ऑफर करता है। लैक्टो कैलेमाइन ने भारतीय कस्टमर्स का दिल जीत उनका विश्वास हासिल किया है और देश में लाखों ऐसे लोग हैं जो कई वर्षो से इस प्रोडक्ट को इस्तमाल कर रहे हैं। मैं एक ऐतिहासिक कंपनी का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि स्टनिंग और एनर्जेटिक अमायरा इस दमदार ब्रांड के लिए एकदम सटीक बैठती हैं।


Bundelikhabar

Related posts

डॉ राज सिंह की लिखी देशभक्ति गीत ‘वंदे भारत’ को दिलीप सेन ने किया रिकॉर्ड

Bundeli Khabar

फिल्म शेरशाह में कियारा के अभिनय को दर्शकों ने सराहा

Bundeli Khabar

शांतनु भामरे और एलेना टुटेजा अभिनीत रोमांटिक वीडियो एल्बम ‘तेरी आशिकी में’ 3 फरवरी को होगी रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!