25.5 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210823 WA0026
मनोरंजन

भोजपुरी फिल्म ‘तुम जो मिल गए हो’ की मुहूर्त के साथ शूटिंग शुरू

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुंबई : डी एल जी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही निर्माता दीपक एल गुप्ता (भोजपुरिया) की फिल्म ”तुम जो मिल गए हो” की मुहूर्त के साथ शूटिंग रक्षा बंधन से विरार में शरू हो चुकी है। इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत और पायश पंडित मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता मनोज तिवारी, रवि किशन और पवन सिंह को लेकर कई सुपरहिट फिल्मो का निर्देशन कर चुके निर्देशक अजय कुमार इस फ़िल्म का कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता दीपक ऐल गुप्ता (भोजपुरिया) के जन्मदिन के मौके फिल्म की शूटिंग शरू हुई है।


इस फ़िल्म के लेखक अनिल विश्कर्मा, गीतकार राजेश मिश्रा, अजित मंडल, संगीतकार गिरजा गुप्ता साम, टुनटुन यादव, फाइट डायरेक्टर दिनेश यादव, छायाकार रवि चन्दन, प्रोडक्शन हेड मनोज गुप्ता (बाबा), डांस मास्टर प्रसून यादव और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।
फिल्म के मुख्य कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, अलीशा अली खान, अमित शुक्ल, मनोज गुप्ता, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, राम सुजान सिंह, राहुल श्रीवास्तव, अजय झा, सोनू सुरीला, विजय पांडेय और संजय सिंह हैं।


Bundelikhabar

Related posts

अमिताभ बच्चन के साथ काम करने पर पूजा हेगड़े का सपना हुआ पूरा

Bundeli Khabar

अक्षय कुमार ने पूरी की आनंद एल राय की फ़िल्म रक्षा बंधन की शूटिंग

Bundeli Khabar

रहस्य, रोमांच के साथ दिमाग पर गहरा प्रभाव डालती है फिल्म ‘लीच’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!