18.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220222 WA0033
मनोरंजन

गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा अभिनीत ‘मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। काफी इंतजार के बाद गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा स्टारर ‘मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ का ट्रेलर का ऑनलाइन अनावरण हो चुका है। दर्शकों को की उत्सुकता बढ़ाए रखने के लिए मेकर्स ने फिल्म का टीजर और गाने पहले ही रिलीज कर दिए थे, जिससे सिनेप्रेमियों के बीच सही चर्चा पैदा करने में सफलता मिल रही है।

गुरनाम और सोनम दूसरी बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और और दर्शक उनकी केमिस्ट्री को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते नजर आ रहे है।
अपने उत्साह को साझा करते हुए गुरनाम भुल्लर कहते हैं कि मुझे खुशी है कि फिल्म आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। यह मेरी सबसे खास चीजों में से एक है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी ऐसा ही महसूस करेंगे। एक बार फिर सोनम के साथ काम करना बहुत ही शानदार रहा और हम आगे भी इससे बेहतर कुछ करने की उम्मीद करते हैं।

सोनम बाजवा कहती हैं कि ‘मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ एक रोमांटिक ड्रामा है और मुझे यकीन है कि दर्शक इससे जरूर जुड़ेंगे और मैं आशा करती हूं कि वे फिल्म का उतना ही आनंद उठाएंगे जितना गुरनाम और मैंने इसकी शूटिंग करते वक्त लिया। पहले कभी न देखी हुई नए जमाने की रोमांटिक कॉमेडी और इस फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक है। रूपिंदर इंद्रजीत द्वारा लिखित और निर्देशित यह कहानी एक कैनेडा के यूट्यूबर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहली बार पंजाब आता है और उसे पंजाब की एक देसी लड़की से प्यार हो जाता है, जो उसे अपनी जड़ों से मिलवाने में मदद करती है।
रूपिंदर इंद्रजीत द्वारा लिखित और निर्देशित ‘मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण डायमंडस्टार वर्ल्डवाइड मूवीज ने किया है और फिल्म का संगीत जंगली म्यूजिक ने दिया है।


Bundelikhabar

Related posts

मॉडलिंग के बाद अब फिल्मों में भी दिखाई देंगी अल्मोड़ा की गीतिका आर्य

Bundeli Khabar

जल्द ही रिलीज होगी देवेंद्र खन्ना की मार्मिक शॉर्ट फिल्म ‘आरोही’

Bundeli Khabar

कैच के नए कैम्पेन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!