27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220416 WA00042
मनोरंजन

प्रिया हरीश ने गायकी में जीता श्रोताओं का दिल

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। हिमाचली गायिका और अभिनेत्री प्रिया हरीश शक्तावत ने कई म्यूजिक एल्बम के लिए गीत गाया है। उनका पहला गीत मिथियां मिथ्यान गल्लां जो वर्ष 2021 में रिलीज़ हुआ था, उसे बड़ी सराहना गया था। इसके बाद में ‘आया तेरा हस्सा (2022), हिमाचल प्यारा (2022) जैसे अन्य गाने आए। इनके भविष्य में और भी कई म्यूजिक एल्बम जल्द रिलीज होने वाले हैं। प्रिया हरीश, निर्देशक मनीष चौहान, सहायक निदेशक शंभू चौहान की टीम के साथ हिमाचल के खूबसूरत स्थानों में अपने अधिकांश संगीत वीडियो की शूटिंग कर रही हैं।

हाल ही में प्रिया ने होटल सी प्रिंसेस – मुंबई में मंच पर हिमाचली गीत का प्रदर्शन किया था। दर्शकों ने प्रिया के गायन का आनंद लिया और संगीत उद्योग में उनके प्रदर्शन और योगदान के लिए उन्हें काफी सराहा और सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि भजन सम्राट अनूप जलोटा, अभिनेत्री दीपशिका, कॉमेडियन सुनील पाल, गायक और अभिनेता राजू टांक और गायक डॉ मकवाना भी साथ थे। सभी ने प्रिया हरीश शक्तावत के गायन कौशल की सराहना की।


Bundelikhabar

Related posts

अनूप जलोटा ने किया हरि बोल लॉन्च

Bundeli Khabar

अभिनेत्री दीपिका सिंह फ़िल्म ‘टीटू अंबानी’ से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

Bundeli Khabar

अमरीश सिंह की फिल्म ‘जय माँ विन्ध्यवाशिनी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!