18.2 C
Madhya Pradesh
November 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220221 WA00412
मनोरंजन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस नोबल पीस अवार्ड से सम्मानित हुए अभिनेता नाजिम मिर्ज़ा

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। अभिनेता नाजिम मिर्ज़ा 6 साल की उम्र से ही बतौर अभिनेता काम कर रहे हैं। वह कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें ‘समय का महत्व, मुंबई लोकल, द माइंड गेम, स्वच्छ भारत अभियान, जानवरों का महत्व आदि उल्लेखनीय हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है जिसमें ‘मैं तेरा दिवाना’ और ‘हमने बस चाहा’ प्रमुख है।

उन्होंने ज़िम क्रिएटर नामक एक कंपनी भी शुरू की है जहां वे ग्राफिक्स, वीएफएक्स, सोशल मीडिया मार्केटिंग, प्रोडक्शन हाउस इत्यादि को संभालते हैं। साथ ही फैमिलीज और डिजिटल फॉक्स टेक्नोलॉजीज के फ्रीलांसर हेड भी हैं।
नाजिम मिर्ज़ा ने संस्कृत में महाराष्ट्र स्वर्ण पदक भी जीता है।

इंटरमीडिएट ड्राइंग ग्रेड परीक्षा में जहां उन्हें ए ग्रेड मिला है। उन्होंने 2016 और 2017 के विहान पुरस्कार, 2018 में 24 एफपीएस अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन पुरस्कार में भी भाग लिया। इसके अलावा हैंडबॉल राष्ट्रीय खिलाड़ी और बूगी वूगी में भाग लिया। इसके साथ ही नाज़िम ने एनिमेशन, बैचलर ऑफ आर्ट्स और बैचलर ऑफ मास मीडिया में डिग्री भी हासिल किया है।

नाज़िम मिर्ज़ा की इन तमाम उपलब्धियों को देखते हुए मुंबई के होलिडे इन होटल में दादा साहेब आइकॉन अवॉर्ड द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पीस अवार्ड 2022 से उन्हें सम्मानित किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘थर्सडे’ का होगा वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

Bundeli Khabar

चंकी पांडे के हाथों सम्मानित हुए कैलाश मासूम

Bundeli Khabar

दंगल टीवी के शो ‘मन सुंदर’ में अंग्रेज बनकर क्यों आए निहार व रुचिता? जानने के लिए पढ़ें!

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!