27 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220221 WA0039
महाराष्ट्र

सुतंत्र नारायणी सेवा ट्रस्ट एवं एमएनबी ब्लाइंड होम के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुंबई। जोगेश्वरी पश्चिम स्थित एमएनबी होम फॉर ब्लाइंड में विभिन्न प्रकार के रोगियों के लिए सुतंत्र नारायणी सेवा ट्रस्ट और ब्रदर हुड मेडिकल एड एवं वेलफेयर फाउंडेशन तथा नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मधुमेह, आंखों की जांच तथा हड्डी रोग संबंधित मरीजों का जांच किया गया और उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर डॉक्टरों की टीम द्वारा लगभग 800 से ज्यादा लोगों की जांच की गई। इस अवसर पर नगर सेविका रुकसाना सिद्धिकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। सुतंत्र नारायणी सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉक्टर शीला यादव ने जरूरतमंद मरीजों के लिए संस्था की तरफ से मुफ्त चश्मा उपलब्ध करवाया।

इस स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में एमएनबी ब्लाइंड होम के सीईओ मयंक शेखर, विनोद साडविलकर, समाज सेवक सुभाष वैष्णव तथा ट्रामा हॉस्पिटल के डॉक्टर हिफुर्रहमान, डॉक्टर विकास यादव, डॉक्टर धीरज शेट्टी, डॉक्टर गणेश आंबेकर, डॉक्टर शिव पुरी, डॉक्टर इमरान गुजराती, डॉक्टर अखिलेश यादव तथा राम आसरे यादव उपस्थित थे।


Bundelikhabar

Related posts

निहाल सिंह ने साबित कर दिया कि अगर जज्बा हो तो कोई काम मुश्किल नहीं

Bundeli Khabar

वसई में खुला ‘डॉक्टर जोशीज होलिस्टिक मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक

Bundeli Khabar

मुंबईमध्ये २१ डिसेंबरला रंगणार वर्षातील बहुप्रतीक्षित असलेला पुरस्कार सोहळा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!