30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220719 WA0022
मनोरंजन

एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘थर्सडे’ का होगा वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘थर्सडे’ का होगा वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, शादी के एक साल के बाद हनीमून पर निकली यामी ने बताई पति आदित्य से जुड़ी बातें!

संतोष साहू,

मुम्बई। सस्पेंस, थ्रिलर और एक सवेंदनशील मुद्दे को दर्शाती फिल्म ‘Thursday’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर होने जा रहा है। रविवार 24 जुलाई को स्टारगोल्ड पर दोपहर 12 बजे यामी गौतम, अतुल कुलकर्णी, नेहा धूपिया और डिम्पल कपाड़िया की जबरदस्त अदाकारी को लोग अपने घरों में बैठेकर देख सकेंगे। महामारी के चलते फिल्म ‘Thursday’ सिनेमाघरों में नही रिलीज हो पाई थी पर अब मौका आ गया है कि अपने परिवार के साथ बैठकर, एक उम्दा फ़िल्म,जो बेहतरीन निर्देशन और अभिनय से बनी हैं उसे देखा जाए।

फिल्म ‘Thursday’ में एक्ट्रेस यामी गौतम ने एक सशक्त भूमिका निभाई हैं। जो 16 मासूम बच्चों को अगवा करके एक सीक्रेट मिशन को अंजाम देती हैं। आपको बता दें कि यामी गौतम इस वक़्त अपने पति आदित्य धर के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में जब उन्हें ‘Thursday’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर की बात पता चली तो वो काफी खुश हुई और अपने हनीमून से थोड़ा टाइम निकालकर उन्होंने मीडिया से बात की और कहा,”शादी के बाद मैं और आदित्य कही वेकेशन पर नही जा पाए थे। तो ये हमारा हॉलिडे है जहाँ पर हमें वैसे कोई काम नही करना था लेकिन फिल्म ‘Thursday’ के लिए ये करना जरूरी है। मैं बहुत खुश हूं इस फिल्म का हिस्सा बनकर, ये एक ऐसी संवेदनशील कहानी है जो समाज में हो रहे हादसे का हिस्सा है, जिसे देखकर लोग इससे जुड़ पाएंगे और इस संदेश को समझ पाएंगे। एक अभिनेता के तौर पर ये फिल्म एक संतुष्टि का आभास कराती है।

वैसे यामी गौतम के पति और फिल्म उरी से बतौर एक बेहतरीन निर्देशक उभरकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले आदित्य धर के निर्देशन के बारे में सब जानते हैं लेकिन यामी गौतम ने बताया कि आदित्य एक बहुत ही अच्छे कुक हैं। वह कहती हैं,”आदित्य एक बेहतरीन कुक हैं। उनके बनाये हुए खानों में बहुत स्वाद रहता है। हालांकि मैं पहले खाना बनाना जानती नही थी, क्योंकि मैं साफ-सफाई में अच्छी हूँ तो मेरा डिपार्टमेंट साफ-सफाई वाला रहता था और मेरी बहन सुरीली का डिपार्टमेंट खाना पकाने वाला रहता था और इस तरीके से हम मम्मी को हेल्प करते थे। आदित्य की फैमिली में हर कोई अच्छा खाना बनाता है और मैं भी धीरे-धीरे कोशिश कर रही हूँ।

हॉलिडे पर पति के साथ शॉपिंग की बात पर यामी कहती हैं कि मैं बहुत ज्यादा शॉपिंग नही करती। हालांकि मुझे आदित्य ही कहते रहते हैं कि तुम अपना वॉर्डरोब चेंज करो क्योंकि उसे देखकर लगता ही नही की तुम एक स्टार हो। वैसे मैं 6-7 साल तक कपड़े चेंज नही करती। हां, पर मैं अपने मेक अप का खयाल रखती हूं।
यामी बहुत ही जल्द 4 फिल्मो में नजर आएंगी। 24 जुलाई रविवार को 12 बजे स्टार गोल्ड पर परिवार के साथ यामी गौतम अभिनीत ‘थर्सडे’ फिल्म देखा जा सकता है जो समाज के एक सेंसेसिटिव और दर्दनाक हादसे को उजाकर करेगी।


Bundelikhabar

Related posts

इस बार ‘एक विलेन’ की भूमिका में जॉन अब्राहम है या अर्जुन कपूर !

Bundeli Khabar

विविधता पूर्ण किरदारों में नज़र आएँगे अभिनेता आदित्य ओम

Bundeli Khabar

फिल्म जन गण मन के लिए पूजा हेगड़े ले रही हैं मार्शल आर्ट ट्रेनिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!