24.9 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220708 WA0011
मनोरंजन

‘धोखा – राउंड डी कॉर्नर’ में आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार, खुशाली कुमार

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाला सितंबर सीजन ऑफ धोखा होनेवाला है। आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार और खुशाली कुमार की आगामी सस्पेंस ड्रामा फिल्म ‘धोखा – राउंड डी कॉर्नर’ 23 सितंबर को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कुकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से खूबसूरत खुशालि कुमार अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

धोखा – राउंड डी कॉर्नर एक बहु-दृष्टिकोण वाली पेसी फिल्म है, जो लोगों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करेगी। एक अरबन कपल के एक दिन की जिंदगी पर आधारित ट्विस्ट और टर्न से भरपूर इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म में सभी किरदारों के ग्रे शेड्स देखने को मिलेंगे। एक दिन आपका जीवन बदल सकता है और धोखा दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या सच है और क्या झूठ ?

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ की प्रस्तुति है टी-सीरीज़ फ़िल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म धोखा- राउंड डी कॉर्नर। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी ने किया है।


Bundelikhabar

Related posts

आयुष शर्मा और शक्ति मोहन के साथ विनोद भानुशाली का ‘चुम्मा चुम्मा’

Bundeli Khabar

अभिनेत्री कीर्ति आडारकर ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस ‘एपिफेनी एंटरटेनमेंट’

Bundeli Khabar

आशिकी फेम राहुल रॉय और राजेश कुमार वीरा बनाएंगे फिल्म ‘प्यार हो गया’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!