23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220219 WA0008
मनोरंजन

समर सिंह के साथ पाखी हेगड़े का ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ मचा रहा धमाल

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की सुपर हॉट अदाकारा पाखी हेगड़े ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है समर सिंह के साथ। उनका नया गाना ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ रिलीज के साथ खूब वायरल हो रहा है। देखते ही देखते इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ भोजपुरी के लोकप्रिय गायक समर सिंह भी नज़र आ रहे हैं। समर और पाखी की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद भी आ रही है। पाखी का यह गाना तड़का भोजपुरी से रिलीज हुआ है। गाने को लेकर भोजपुरी श्रोता भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं और गाने को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

लिंक : https://youtu.be/b_LhhY23TEQ

पाखी हेगड़े भोजपुरी फिल्मों की सफल अभिनेत्री और मेकर्स रही हैं। उन्हें दर्शकों के मिजाज को पढ़ना आता है। उसी हिसाब से वे अपने प्रोजेक्ट्स भी करती हैं। पाखी एक लंबे समय तक इंडस्ट्री से दूर थीं, लेकिन वापसी खेसारीलाल यादव के साथ बंगलिनिया गाने से की। इस गाने ने धूम मचा दी। फिर क्या था एक के बाद एक हिट जवानी जर्दा के पान और नाच के मलकिनी से धमाल मचा दिया था। अब एक बार फिर से उसी सिलसिले को गाना ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ में भी जारी रखा है। इस बार उन्होंने समर सिंह के साथ मिलकर इस गाने में अपना जलवा बिखेरा है, जो उनके फैंस और भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहे हैं।

वहीं, पाखी ने भी लोगों से अपील की है कि वे गाना ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ को जल्द से जल्द मिलियन रिकॉर्ड की ओर ले जाएं। अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें। उन्होंने बताया कि गाना ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ में समर सिंह और नेहा राज ने गाया है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर संजीव – अजय, गीतकार रवि यादव और प्रोड्यूसर जगजीत सिंह हैं।


Bundelikhabar

Related posts

बॉस्को लेस्ली मार्टिस निर्देशित ‘रॉकेट गैंग’ का ट्रेलर भारत भर के 20 स्कूलों में होगा लॉन्च

Bundeli Khabar

जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख के साथ नोरा फतेही और शहनाज़ गिल का “100%”

Bundeli Khabar

अमेज़न प्राइम वीडियो ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ मिलाया हाथ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!