22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220219 WA00072
मनोरंजन

अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए भावुक हुए राम चरण

Bundelikhabar

आचार्य में दिखेंगे अपने पिता चिरंजीवी के साथ

संतोष साहू,

मुम्बई। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मेगा पावर स्टार राम चरण का सोशल मीडिया पोस्ट आज इंटरनेट पर सबसे तेजी से स्प्रेड होने वाला पोस्ट है। उन्होंने आचार्य के सेट से अपनी माँ और पिता के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, “No one knows me like you do. Happy birthday Maa 🎂❤️”. जन्मदिन मुबारक हो माँ ❤️” राम चरण हमेशा अपनी मां के लिए अपने बेशुमार प्यार को बयां किया है। उनका इंस्टाग्राम फीड इस बात का  सबूत है कि वह उनके जीवन में एक अहम भूमिका निभाती हैं और वे एक-दूसरे के लिए कितना प्यार  करते हैं।

राम चरण और उनके पिता, मेगा स्टार चिरंजीवी को आचार्य के सेट पर फिल्म के आउटफिट में नज़र आ रहे हैं। यह पहली बार है जब राम चरण  मेगा स्टार फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म के शिव कोराटाला द्वारा निर्देशित किया है और मैटिनी एंटरटेनमेंट्स और कोनिडेला प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है।


Bundelikhabar

Related posts

अजय देवगन अभिनीत दृश्यम 2 की शूटिंग शुरू

Bundeli Khabar

चैम्पियन ऑफ चेंज महाराष्ट्र संस्करण 2021

Bundeli Khabar

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे 27 लोगों के बीमार होने का मामला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!