25.5 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1644901854951
मध्यप्रदेश

सीएमएचओ ने दिए सख्त निर्देश

Bundelikhabar

सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने सीएमएचओ ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश

जबलपुर/दमोह

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया ने आज शाम जिले के बीएमओ, बीसीएम , बीएएम तथा शहरी क्षेत्र के में पदस्थ चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने निर्देश दिये हैं ।

डॉ कुररिया ने इन अधिकारियों को सौ दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण शिकायतकर्त्ता की संतुष्टि के साथ प्रथमिकता से करने की हिदायत दी है । उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले विभाग के मैदानी अमले का वेतन एवं मानदेय रोकने की चेतावनी भी बैठक में दी ।

उन्होंने कहा कि अधिकतर शिकायत जननी सुरक्षा योजना व प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के भुगतान को लेकर है । इसलिये भुगतान से संबंधित जो भी दस्तावेज की कमी हो उसे शिकायतकर्त्ता से घर जाकर लें और भुगतान की कार्यवाही ब्लॉक स्तर से करायें । डॉ कुररिया ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की सभी शिकायतों का निराकरण होने तक जिला स्तर पर अब रोज शाम समीक्षा की जायेगी ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की भी आज बैठक ली तथा औषधि निरीक्षकों को दवा दुकानों की नियमित जाँच करने करने एवं अनियमितता मिलने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये । उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खाद्य पदार्थो में मिलावट रोकने दुकानों व होटलों की नियमित जाँच करने निर्देशित किया । बैठकों में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के के वर्मा, डॉ मोहंती, डॉ शत्रुघन दाहिया, डॉ धीरज दवन्दे , मीडिया अधिकारी अजय कुरील , डीपीएम विजय पांडे , एपीएम संदीप नामदेव भी मौजूद थे ।


Bundelikhabar

Related posts

रजक समाज का 12वाँ विवाह सम्मेलन सम्पन्न

Bundeli Khabar

छतरपुर: सीएमओ सटई एवं लवकुशनगर को नोटिस जारी

Bundeli Khabar

पाटन पुलिस का सूचना संकलन सिस्टम निस्तोनाबूत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!