23.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0213 105134
मध्यप्रदेश

कटनी: टनल हादसे में 9 मजदूर मलबे में दबे, राहत बचाव कार्य चालू

Bundelikhabar

कटनी/ब्यूरो
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर कटनी जिले के स्लीमनाबाद में शनिवार की रात निर्माणधीन अंडर ग्राउंड टनल के निर्माण कार्य के दौरान 70 फिट गहरे गड्ढे की मिट्टी अचानक धसक गई. इससे काम में लगे 9 मजदूर मिट्टी के मलबे में दब गये।

हादसे की जानकारी लगते ही कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व पुलिस अधीक्षक सुनील जैन मौके पर पहुंचे. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल के अनुसार मजदूरों को बचाने का कार्य किया जा रहा है. वहीं सुरंग बनाने वाली कंपनी के अलावा एनएचआई टीम को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू करवाया जा रहा है. जिला प्रशासन के मुताबिक 4 मजदूर अभी भी फंसे हैं और उनकी तलाश जारी है. निकाले गये एक व्यक्ति का पैर फैक्चर हुआ है और सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ज़िले में स्लीमनाबाद के बरगी अंडरग्राउंडर नहर की एक निर्माणाधीन सुरंग के धंसने से बड़ा हादसा हो गया जिससे सुरंग के मलबे में 9 मज़दूर फंस गये हैं. इनमें में से 5 मजदूरों को बचा लिया गया है जबकि चार मजदूरों की तलाश जारी है., एसडीईआरएफ की टीम द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।


Bundelikhabar

Related posts

संत रविदास जी महाराज की जयंती पर निकली विशाल पालकी यात्रा,चल समारोह एवं शोभा यात्रा

Bundeli Khabar

हिरण नदी के पुल पर 12 फ़ीट पानी: 1 किलोमीटर दूर से मार्ग बंद

Bundeli Khabar

पं. दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई 105वीं जयंती

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!