22 C
Madhya Pradesh
October 19, 2026
Bundeli Khabar
images 4
मध्यप्रदेश

बिजावर पुलिस ने अपना फर्ज निभाते हुए छोटे जुए के साथ 6 छोटे जुआड़ी धर दबोचे

Bundelikhabar

बिजावर/सुरेश रजक
पिछले कुछ दिनों से बुन्देली खबर के माध्यम से लगातार जुए फड़ की खबरें लगाई जा रही थी, जिसका असर कुछ इस तरह सामने आया कि पुलिस ने अपनी खाना पूर्ति करते हुए बिजावर के राजा तालाब स्थित शनि मंदिर के पास 6 लोगों को जुआ खेलते हुए धर दबोचा।

गैरतलब है कि पिछले दो दिनों से लगातार बुन्देली खबर पर बिजावर के आसपास हो रहे जुआ का मुद्दा बड़ी गंभीरता से उठाया जा रहा था जिसको पुलिस अपनी फार्मलती के तहत लेते हुए बिजावर के आसपास छापा न मार कर बिजावर में ही एक छोटा जुआ पकड़ डाला, ज्ञात हो कि बिजावर के आसपास के ग्रामीण अंचलों में जिले भर के जुआड़ी जुआ खेलने आते हैं किंतु पुलिस को इस बात की तनिक भी झनक नही है, जहाँ आम लोगों में यह चर्चा आम हो गई है वहीं पुलिस के कानों पर जूं भी नही रेंगा है सोचने वाली बात यह है कि जहाँ मीडिया के कैमरे और आम आदमी पहुँच जाते हैं वहाँ पुलिस क्यों नही पहुंच पा रही है अब इसका कारण जो भी हो, और आज पकड़ा भी तो छोटा जुआ, इससे एक बात तो सिद्ध हो गई कि चींटा मारा और पानी निकाला।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर:केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

Bundeli Khabar

पाटन:कमीशन पर चलती है बिजली विभाग की ठेकेदारी

Bundeli Khabar

जीका वाइरस से सर्तक और सावधान रहें : मुख्यमंत्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!