22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211014 WA0015
मध्यप्रदेश

रहवासी क्षेत्र अमावनी में फेंका जा रहा वायो मेडिकल बेस्ट

Bundelikhabar

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने ग्रामीणों के साथ जानी हकीकत।

आम जन जीवन से खिलवाड़ वर्दाश्त नही……… सुरेन्द्र चौधरी

सागर / ब्यूरो

बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज,जिला चिकित्सालय सहित शासकीय, अशासकीय अस्पतालों से निकलने वाले वायो मेडिकल बेस्ट का स्थायी निष्पादन न किये जाने की ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों पर  म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कांग्रेसजनों के साथ ग्राम अमावनी पहुंच कर ग्रामीणों की मौजूदगी में रहवासी इलाके में नियम विरुद्ध तरीके से फेंके जा रहे वायो मेडिकल बेस्ट की हकीकत जानी।

IMG 20211014 WA0013

चौधरी को स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हमारे घरों के सामने वायो मेडिकल बेस्ट को फेंका जा रहा है जिससे उत्पन्न होने वाली संक्रामक बीमारियों और प्रदूषण से हम ग्रषित हैं व उनका जीना दूभर हो गया है।जिस पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि बायो मेडीकल के निष्पादन के नाम पर लाखों रुपये की बसूली किये जाने के बाबजूद बायो मेडिकल बेस्ट का स्थाई निष्पादन न किया जाकर आमजन जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा हैं जिसे किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही किया जावेगा। क्षेत्र भृमण के दौरान श्री चौधरी के साथ जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष शरद राजा सेन, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, एड. बी. डी. पटेल, एम. आई. खान,संदीप चौधरी, खिलान सिंह,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

दहिसरचा बाळकृष्ण जनता जनार्दनांच्या सेवेत आजही कार्यरत

Bundeli Khabar

जेल प्रहरी के पद हेतु शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट भोपाल में आज

Bundeli Khabar

अब 100 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे दफ़्तर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!