22.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210912 WA00002
मध्यप्रदेश

जिला जेल से लगे जेल कॉप्लेक्स में जलभराव और नाली जाम से व्यापारी परेशान

Bundelikhabar

चिंकू पाल/छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा : मॉडल छिंदवाड़ा को मुँह चिढ़ाती तस्वीर देखना है तो आप जिला जेल से लगे जेल काम्प्लेक्स को देख सकते है यहाँ आये दिन स्थानीय व्यापारी जल भराव और नाली जाम के चलते खासे परेशान रहते है कुछ पेड़ मीडिया संस्थान भी छिंदवाड़ा विधायक और सांसद के छिंदवाड़ा मॉडल की बदहाल स्थित को दिखाने से परहेज़ करते है।

स्थानीय व्यापारी मंडल के सदस्यों ने बताया कि कई बार मीडिया को बताया किन्तु वे भी इस और ध्यान नही देते कांग्रेस के कुछ छुटभैया कहते है यहाँ हमारी सरकार नही है और सरकार वालो के कोई प्रतिनिधि यहाँ से सत्ता में नही होने के चलते पर्यटक विधायक कमलनाथऔर उनके सांसद पुत्र नकुल नाथ की तरफ ध्यान जाता है लेकिन जैसे सांसद और विधायक पिता-पुत्र मानो छिंदवाड़ा सिर्फ घूमने आते है उन्हें स्थानीय समस्या से कोई लेना देना नही है किन्तु व्यपारी बन्धुओ की सुध लेने कोई नही आता जल भराव ओर नाली जाम से स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष है।


Bundelikhabar

Related posts

रेलवे का पे एंड पार्क भी चोरों से सुरक्षित नहीं

Bundeli Khabar

यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान

Bundeli Khabar

जिले भर में मानसून ने दी दस्तक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!