23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 7
मध्यप्रदेश

जिला अधिवक्ता संघ ने किया आज काम बंद

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर में जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता जिला अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में हड़ताल पर रहे आज जिला सत्र न्यायालय मैं किसी प्रकार का कार्य अधिवक्ताओं द्वारा नहीं किया गया दरअसल मामला यह है कि इंदौर में न्यायाधीश द्वारा जिस प्रकार से एक अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किया गया उसको लेकर पूरे मध्यप्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष देखा जा रहा है।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सम्मति सैनी का कहना है कि जिस प्रकार से मध्य प्रदेश के न्यायालयों में जजों द्वारा वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है और वकीलों को प्रताड़ित करते हुए उनके केस की लंबी-लंबी तारीख दी जाती है वह सरासर गलत है वही न्यायाधीशों द्वारा जिस प्रकार से पूरे मध्यप्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है वह पूर्णता गलत है जिसको लेकर इंदौर न्यायालय में भी वकील हड़ताल पर हैं वही आज जबलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता भी हड़ताल पर हैं किसी भी प्रकार का काम जिला एवं सत्र न्यायालय में नहीं होगा।


Bundelikhabar

Related posts

देवरी विधानसभा में भाजपा से नया चेहरा देगा टक्कर

Bundeli Khabar

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी में जीत का मनाया जश्न

Bundeli Khabar

RTI में हुआ खुलासा:आवास के ठेकेदार को 18 करोड़ रुपए का किया अधिक भुगतान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!