23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1643343651119
मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने म.प्र. विकास की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Bundelikhabar

छतरपुर/सुरेश रजक

कलेक्टर छतरपुर संदीप जी आर ने शहर के ऑडिटोरियम में गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वधीनता संग्राम तथा म.प्र. विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। कलेक्टर के साथ एडीएम, एसडीएम, जिला अधिकारी एवं अन्य उपस्थितों ने स्वराज संस्थान संचालनालय एवं जनसम्पर्क विभाग छतरपुर द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

FB IMG 1643343655840

प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, लाड़ली लक्ष्मी, आजीविका मिशन, 15-18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण, पीएम ग्रामीण आवास योजना, महिला अपराधों पर नियंत्रण, उद्यम क्रांति, शिक्षकों के लिये अंग्रेजी विषय का ज्ञान बढ़ाने के लिये एक वर्षीय पी.जी. डिप्लोमा पाठ्यक्रम, समग्र स्वच्छता अभियान, सीएम राइज स्कूल, स्वसहायता समूह की शक्ति से ग्रामों में हो रही समृद्धि, राष्ट्रीय पोषण अभियान, मनरेगा आदि शामिल हैं। इसी तरह आज़ादी के अमृत महोत्सव में स्वधीनता संग्राम में प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी की सराहना की गई।


Bundelikhabar

Related posts

जतारा में शीघ्र ही बनेगा नया डाकघर : सांसद वीरेंद्र खटीक के प्रयास से मिली स्वीकृति

Bundeli Khabar

अवैध रूप से संचालित स्किन क्लीनिक को कराया बंद

Bundeli Khabar

कोरोना के संकट काल में डॉक्टरों ने त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण के साथ कार्य कियाः कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!