27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 1 6
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री आज नवीन आवासों के हितग्राहियों को देंगे स्वीकृति पत्र

Bundelikhabar

भोपाल/ब्यूरो
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शुक्रवार 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवीन आवासों के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं बधाई संदेश का वितरण करेंगे।

परियोजना अधिकारी जिला पंचायत के अनुसार जिला स्तर पर इस कार्यक्रम में शामिल होने कलेक्टर कार्यालय स्थित एक एनआईसी के व्हीसी कक्ष में 12 हितग्राहियों को आमंत्रित किया गया है। जिला पंचायत की प्रशासनिक समिति की प्रधान श्रीमती मनोरमा पटेल भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी। इसी प्रकार पनागर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में पनागर में विधायक सुशील इंदु तिवारी एवं कुंडम में श्रीमती नंदनी मरावी मौजूद रहेंगी। इस कार्यक्रम में जिले की अन्य सभी जनपदों में भी जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। जिनकी अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

एक ही थाने में पिछले 8 सालों से जमे आरक्षक के खिलाफ लोगों ने दिया ज्ञापन

Bundeli Khabar

मध्यप्रदेश में भी हुआ आगाज मंत्री कबड्डी प्रतियोगिता का

Bundeli Khabar

शनिवार और रविवार को मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!