28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220125 WA0009
मनोरंजन

सैयामी खेर ‘फाडू’ को लेकर उत्साहित

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। सैयामी खेर फिलहाल निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ अपनी अगली प्रोजेक्ट फाडू की शूटिंग कर रही हैं और इस निर्देशक की फिल्म का हिस्सा बनने के लिए वह काफी उत्साहित हैं।

सैयमी, अश्विनी अय्यर की तारीफ़ करते हुए कहती हैं कि जो होना होता है, वह हमेशा अपना रास्ता खोज ही लेता है, ये बात अश्वनी कहती हैं। ठीक उसी तरह मैं फाडू के बारे में महसूस करती हूं। अश्विनी के साथ काम करना मेरी टू-डू लिस्ट में था। उन्होंने नील बटे सन्नाटा, बरेली की बर्फी और पंगा के जैसी शानदार फिल्में की है। मैं खुद को आश्वस्त महसूस करती हूं कि मैं सुरक्षित हाथों में हूं।
अश्विनी अय्यर के साथ एक शेड्यूल पूरा करने के बाद अपने अनुभवों के बारे में बात करते हुए सैयामी कहती है कि अय्यर के साथ काम करना वह सब कुछ है जिसका उन्होंने सपना देखा था। इस श्रृंखला की दुनिया काव्यात्मक और निहित है। अश्विनी मैम के प्रोजेक्ट्स में हमेशा मजबूत महिला के किरदार होते हैं। मैं आभारी हूं कि उन्होंने मुझे मंजिरी की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी है। वह छोटी छोटी चीजों पर भी बहुत ध्यान देती है। उनका सेट पर म्यूजिक प्ले करना काफी दिलचस्प बात है।

इस शो के अलावा सैयामी खेर, ताहिरा कश्यप की अपकमिंग फिल्म शर्माजी की बेटी में नजर आने वाली है। तथा नए सीजन ब्रीद : इनटू द शैडो और आनंद देवरकोंडा के साथ हाईवे में भी दिखाई देंगी।


Bundelikhabar

Related posts

गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा की फिल्म ’मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ का शीर्षक गीत रिलीज़

Bundeli Khabar

सनी लियोन को पसंद है स्टैंडअप कॉमेडी, ‘वन माइक स्टैंड सीजन 2’ में किया काम

Bundeli Khabar

महिला उत्पीड़न पर आधारित है मनीष मुंद्रा की फिल्म ‘सिया’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!