28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220210 WA0048
मनोरंजन

गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा की फिल्म ’मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ का शीर्षक गीत रिलीज़

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। पंजाबी इंडस्ट्री के बहुचर्चित नाम गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा ’मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस जोड़े ने अपने फैन्स का वेलेंटाइन डे वीक खास बनाने की ठानी है और इसीलिए वह लगातार एक के बाद एक सरप्राइज़ देते हुए नजर आ रहे है। हाल ही में उनकी इस फिल्म के पोस्टर और टीजर का अनावरण कर दर्शकों को प्यार वाला ख़ास उपहार दिया है। और आज इसी फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज़ उनकी उत्सुकता को बढ़ावा दिया है। इस रोमांटिक पेप्पी सॉन्ग में प्यारभरी नोकझोंक के साथ गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री कमाल लग रही है।

पहले कभी न देखी हुई नए जमाने की रोमांटिक कॉमेडी और इस फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक है। रूपिंदर इंद्रजीत द्वारा लिखित और निर्देशित यह कहानी एक कैनेडा के यूट्यूबर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहली बार पंजाब आता है और उसे पंजाब की एक देसी लड़की से प्यार हो जाता है, जो उसे अपनी जड़ों से मिलवाने में मदद करती है।

गुरनाम भुल्लर की अपनी प्रोडक्शन कंपनी डायमंड स्टार वर्ल्डवाइड मूवीज द्वारा निर्मित और जंगली म्यूजिक द्वारा संगीतबद्ध ‘मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ 4 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Bundelikhabar

Related posts

विलक्षण प्रतिभा की धनी हैं माया सिंह

Bundeli Khabar

अब डॉक्टर करेंगे कपड़ों की धुलाई, अभिनेता वेद थापर ने किया ‘माई लॉन्ड्री डॉक्टर’ एप लांच

Bundeli Khabar

अभिषेक रे – अन्वेशा के गीत ‘लेट इट रेन’ को मिली मिलियन व्यूव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!