26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220120 WA00002
देश

पाकिस्तान का अद्भुत शिव मंदिर

Bundelikhabar

विश्व में भगवान शिव का अद्भुत मंदिर पाकिस्तान: कटासराज जहां गिरा था भोलेनाथ का एक आंसू, जिसे कहते शिव कुंड
पंकज पाराशर/ छतरपुर
एक आंसू कटास पर टपका जहां अमृत बन गया l यह आज भी महान सरोवर अमृत कुंड तीर्थ स्थान पाकिस्तान में कटासराज के रूप में है, दूसरा आंसू राजस्थान के अजमेर में और पुष्‍कर में टपका था l

कटासराज, पाकिस्‍तान स्थित भगवान शिव का सबसे प्राचीन मंदिर है पाकिस्‍तान में भी एक शिव मंदिर है और इस शिव मंदिर को शिव नेत्र के तौर पर जाना जाता है, पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में यह मंदिर है और इसे कटासराज मंदिर के तौर पर जानते हैं, कटासराज, पाकिस्‍तान स्थित भगवान शिव का सबसे प्राचीन मंदिर है, इस मंदिर का जिक्र महाभारत काल में भी मिलता है, हिंदू धर्म में इस मंदिर को बहुत पवित्र माना जाता है l

IMG 20220120 WA00003

अमृत बना भगवान का आंसू
कटासराज मंदिर पंजाब प्रांत के उत्‍तर में स्थित नमककोह की पहाड़‍ियों में स्थित है और हिंदुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है, यहां एक प्राचीन शिव मंदिर के अलावा कुछ और भी मंदिर भी हैं, कहते हैं कि ये सभी मंदिर 10वीं सदी के हैं, इतिहासकारों एवं पुरात्तव विभाग के अनुसार, इस जगह को शिव नेत्र माना जाता है, इतिहासकारों के मुताबिक जब माता सती ने खुद के प्राणों की आहुति दी थी तो भगवान शिव की आंखों से दो आंसू टपके थे, हिंदू धर्म की मान्‍यताओं के मुताबिक एक आंसू कटास पर टपका जहां अमृत बन गया l यह आज भी महान सरोवर अमृत कुंड तीर्थ स्थान कटासराज के रूप में है। बताया जाता है कि दूसरा आंसू राजस्थान के अजमेर में और पुष्‍कर में टपका था l

IMG 20220120 WA00004

पांडवों के वनवास से जुड़ी कहानी
महाभारत में पांडव वनवास के दिनों में इन्ही पहाड़ियों में अज्ञातवास में रहे थे , जब पांडव अज्ञातवास के रास्‍ते पर थे तो उन्‍हें प्यास लगी और वे पानी की खोज में यहां तक पहुंचे थे l


Bundelikhabar

Related posts

दृष्टिहीनों की प्रतिभा को लोगों के समक्ष लाने के लिए नयन फाउंडेशन ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की स्थापना : नैना कुट्टप्पन

Bundeli Khabar

मुख्य्य्मंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन को हरी झंडी

Bundeli Khabar

यहाँ साक्षात विराजते हैं हनुमान जी, सिद्ध क्षेत्र दोनी जी सरकार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!