22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220118 WA00082
मनोरंजन

टी-सीरीज़ और डीएसपी की ‘पुष्पा: द राइज़’ का हिंदी एल्बम म्यूज़िक चार्ट पर कर रहा है ट्रेंड

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द राइस’ का इस समय हर जगह बोलबाला है। आपको बता दें कि फिल्म के साथ साथ लोग फिल्म की म्यूजिक पर भी बहुत प्यार बरसा रहे हैं, चाहे वो तेलुगु वर्जन हो या हिंदी वर्जन हो। 

भूषण कुमार की टी-सीरीज़ ने वर्षों से ब्लॉकबस्टर नंबर दिए हैं, लेबल ने हाल ही में पुष्पा: द राइज़ एल्बम का हिंदी संस्करण रिलीज़ किया, जिसे पैन-इंडिया रॉकस्टार डीएसपी, उर्फ, देवी श्री प्रसाद द्वारा संगीतबद्ध किया गया था। न सिर्फ लोगों को फिल्म का हिंदी वर्जन सॉन्ग पसंद आ रहा है बल्कि ये गाने यूट्यूब म्यूज़िक चार्ट्स पर टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हो गया है। फिल्म का श्रीवल्ली गाना नंबर 1 पर, ओ बोलेगा नंबर 2 पर और सामी सामी नंबर 4 पर ट्रेंड कर रहा है।

टी-सीरीज के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार का मानना है कि पुष्पा द राइज के एल्बम की सफलता के बाद यह बात साबित हो गई है कि म्यूज़िक सभी बरियर के पार है। जहां एक तरफ फिल्म का तेलुगु वर्जन चार्टबस्टर रहा है वहीं फिल्म का हिंदी वर्जन सॉन्ग टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। हर तरह से रॉकस्टार रहे डीएसपी के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात है।
“एल्बम को ट्रेंड करते हुए देखकर बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है और मैं दर्शकों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने सभी भाषाओं में इन गानों पर इतना प्यार बरसाया है।


Bundelikhabar

Related posts

ड्रामा एडवेंचर फिल्म ‘रणछोड़’ में नसीरुद्दीन शाह, अध्ययन सुमन और शेरनवाज़ जिजिना

Bundeli Khabar

रानी चटर्जी, प्रेम सिंह और रवि यादव की फिल्मों का मुहूर्त सम्पन्न

Bundeli Khabar

कृष्णा शांति प्रोडक्शन ने फिल्म ‘इश्क़ पशमीना’ का मोशन पोस्टर किया लॉन्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!