28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220118 WA0006
मनोरंजन

‘मेरी तरह’ की शूट के दौरान हिमांश कोहली ने हेली दारूवाला को पहनाई चूड़ी

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। जुबिन नौटियाल और पायल देव द्वारा स्वरबद्ध ‘मेरी तरह’ गाना बीते दिनों भूषण कुमार की टी सीरीज के यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया। हिमांश कोहली, हेली दारूवाला अभिनीत इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, फैंस का अच्छा रेस्पॉन्स भी मिल रहा है। इस गाने की शूटिंग राजस्थान में की गई थी और गाने से जुड़ी स्टारकास्ट ने शूटिंग के दौरान राजस्थानी व्यंजन का भरपूर आनंद उठाया, साथ उन्होंने वहां जमकर शॉपिंग भी की। गाने की शूटिंग जैसे ही पूरी होती थी वैसे ही दोनो ही कलाकार राजस्थान की मशहूर लोकल मार्केट जाते थे वे वहां की स्ट्रीट फूड के जायके के साथ भरपूर शॉपिंग भी करते थे।

जहां हेली ने गली-मोहल्लों की दुकानों से एक्सेसरीज़ और पोशाकें खरीदीं, वहीं हिमांश ने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत का आनंद लिया। हिमांश कोहली कहते हैं कि राजस्थान अपने में ही बहुत खूबसूरत शहर है। मुझे स्थानीय लोगों से बात करने, उनके जीवन को समझने और इस खूबसूरत शहर का आनंद लेने में बहुत मजा आया।

हेली दारूवाला कहती हैं, “चमकदार वस्त्र रंग, चांदी के आभूषण, भोजन..सारी चीजे संस्कृति से भरपूर हैं , वहां से जुड़ी बहुत सारी यादें मेरे साथ हैं। भूषण कुमार की टी सीरीज द्वारा निर्मित इस गाने को जुबिन नौटियाल और पायल देव ने स्वरबद्ध और कुणाल वर्मा ने लिखा है। इस गाने को नवजीत बुट्टर ने निर्देशित किया है। 


Bundelikhabar

Related posts

उपनगरीय रेल यात्रियों को मिलेगा निःशुल्क डेटा कनेक्टिविटी का आनंद

Bundeli Khabar

फिल्मों की घोषणा के साथ विसिका फिल्म्स का मनोरंजन जगत में शानदार शुरूआत

Bundeli Khabar

‘पानीलोक’ होगी भारत की पहली अंडरवाटर एनिमेशन फिल्म

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!