27.4 C
Madhya Pradesh
April 16, 2026
Bundeli Khabar
Home » लॉक अप में पायल रोहतगी बनी एकता कपूर की मनपसंद कैदी
मनोरंजन

लॉक अप में पायल रोहतगी बनी एकता कपूर की मनपसंद कैदी

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

पायल रोहतगी ने छोड़ा सभी कैदियों को पीछे! बनी एकता के दिल के लॉक अप की सबसे पहली पसंदीदा कैदी ! लॉक अप में आते ही एकता कपूर ने लिया पायल का नाम!

मुम्बई। रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में पायल रोहतगी शेरनी बनकर दहाड़ रही है। जिसकी आवाज उनके फैंस के दिल से सुनाई दे रही हैं और अब तो पायल का उम्दा गेम, लॉक अप की कर्ता–धर्ता, और शो की मालकिन एकता कपूर को बहुत भा रहा है। हाल ही में एकता ने शो में शिरकत की थी। जहां उन्होंने अपने पसंदीदा कैदियों के नाम बताया।

जिसमें सूची में सबसे पहले आया पायल रोहतगी का नाम। जिसे सुन पायल ने एकता का आभार व्यक्त किया। आल्ट बालाजी के 5 साल पूरे होने की खुशी और लॉक अप ने 300 मिलियन क्रॉस करने की खुशी, कैदियों के साथ बांटने के लिए एकता शो में आई, जहां उन्होंने अपने 5 पसंदीदा कैदीयो के नाम बताए। एकता ने कहा कि मैं बताऊंगी कि मेरे सबसे फेवरेट 5 कैदी कौन हैं? सबसे पहले मेरे लिए बैड ऐश कैदी हैं पायल, उसके बाद दूसरे नंबर पर आजमा, अंजली तीसरे नंबर पर, जीशान हंडसम और मेरे फेवरेट चौथे बैड ऐश कैदी हैं। और नंबर 5 पर पूनम पांडे और मुन्नवर फारूकी हैं। एकता ने कहा कि मुन्नवर का गेम शुरुवात में काफी स्ट्रॉन्ग था लेकिन अब वो ठीक से खेल नही रहे हैं। एकता ने लड़कों की कमजोर परफॉर्मेंस पर कमेंट भी किया और उन्हें अच्छा खेलने की चेतावनी भी दी।

आपको बता दें कि एकता ही नहीं जो पायल के स्ट्रॉन्ग गेम से प्रभावित हैं बल्कि कंगना को भी पायल का खेल काफी भा रहा है। और वो अक्सर शो में तारीफें भी करती नजर आती हैं। पायल के जबरदस्त खेल से शो के लगभग सारे कैदी उनके पीछे पड़े रहते कि किसी भी तरह उसका गेम बिगाड़ा जाए। लेकिन ये शेरनी अपनी चतुराई और तेज तर्रार दिमाग से शो में सबसे आगे बनी हुई हैं और अकेले ही काफी स्ट्रॉन्ग होकर अपना खेल, खेल रही हैं।


Bundelikhabar

Related posts

“सिंदूर की कीमत” के पहले एपिसोड में अर्जुन और मिश्री की जोड़ी ने किया प्रभावित

Bundeli Khabar

फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ में स्पेशल कैमियो करेंगे निर्देशक शशांक खेतान

Bundeli Khabar

खेसारीलाल यादव और लाल बाबू पंडित की फिल्म ‘राजा की आयगी बारात’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!