22 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220115 WA0009
मनोरंजन

मुकेश ओझा और ज़ोया खान करेंगे ‘गेम’

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। तान्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘गेम’ के निर्देशक दिब्येन्दु दास ने बताया कि इस फिल्म में मुकेश ओझा और ज़ोया खान मुख्य भूमिका में हैं जो इससे पहले भोजपुरी फिल्म ‘शिकारी’ में एक साथ काम कर चके हैं। इसे जल्द ही प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म ‘गेम’ में कुल 7 गाने हैं जिसकी रिकॉडिंग मुंबई में की जा रही है। फिल्म का निर्माण तान्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माता संतोष कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार मुकेश ओझा, ज़ोया खान, माया यादव, बृजेश त्रिपाठी और अनूप अरोरा हैं।

फिल्म के अभिनेता मुकेश ओझा ने बताया की प्रकृति की खूबसूरती को निहारना भला किसे अच्छा नहीं लगता। खूबसूरत नदियों से लेकर पहाड़, झरने आदि को देखना एक अलग ही सुकून देता है। सुबह-सुबह तो तस्वीरों में भी प्रकृति के अद्भुत नजारों को देखना अच्छा लगता है। कई लोग तो उन तस्वीरों में ही जैसे खो जाते हैं और खुद को खूबसूरत वादियों में होने का अहसास करते हैं। ऐसे ही खूबसूरत लोकेशन पर हमारी भोजपुरी फिल्म ‘गेम’ की शूटिंग की जाएगी जिस का निर्देशन दिब्येन्दु दास करने जा रहे है। इस भोजपुरी फिल्म ‘गेम’ की शूटिंग 5 फरवरी से कोलकाता, दार्जिलिंग और कलिंगपोंग सहर के खूबसूरत लोकेशन पर की जाएगी। इस फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर विष्णु बंसल हैं।


Bundelikhabar

Related posts

असली थलाइवा रजनीकांत जैसा कोई नहीं, मैं अन्ना बनकर ही खुश हूं : सुनील शेट्टी

Bundeli Khabar

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर बन रही है कई सारे ब्रांड्स की पसंद

Bundeli Khabar

अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने पूरी की ‘दोज़ प्राइसी ठाकुर गर्ल्स’ की शूटिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!