25.9 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220112 WA00092
मनोरंजन

भूषण कुमार और हरमन बावेजा की फिल्म ‘हनीमून’ में गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मिन भसीन

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। भूषण कुमार, कृष्णा कुमार, हरमन बावेजा, विकी बाहरी की फिल्म ‘हनीमून’ की शूटिंग शुरू कर दी गई है। अमरप्रीत जी एस छाबडा द्वारा निर्मित इस पंजाबी रॉम कॉम फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मिन भसीन अहम भूमिका में नज़र आयेंगे। फिल्म के लीड एक्टर्स, डायरेक्ट, प्रोड्यूसर हरमन बावेजा और विक्की बाहरी ने एक स्नीक पीक सांझा की जिसमे वे हाथ में क्लैपबोर्ड लिए नज़र आए जिस पर मूहुरत लिखा हुआ था और साथ ही यह जानकारी साझा की कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पंजाब में शुरू कर दी है।

हनीमून फ़िल्म में एक नए जोड़े दीप और सुख की कहानी है जिनकी नई नई शादी हुई है, जो अपने हनीमून पर जाना चाहते हैं, परंतु दीप की भोली भाली और एक्सटेंडेड फैमिली को हनीमून के बारे में कुछ भी नही पता होता है, वे कभी भी अपने गांव से बाहर नहीं निकले हैं। इस प्रकार 16 लोग एक साथ हनीमून पर जाते हैं, जो केवल लव बर्ड्स के लिए होती है, और इस तरह एक हसीं से भरपूर यात्रा शुरू होती है।

टी-सीरीज फिल्म्स और बावेजा स्टूडियो प्रोडक्शन की फिल्म “हनीमून” में गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मीन भसीन अहम भूमिका में नज़र आयेंगे। अमरप्रीत जी एस छाबड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भुषण कुमार, कृष्णा कुमार, हरमन बावेजा और विक्की बहरी द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

भूषण कुमार के ‘शहजादा’ बन गए कार्तिक आर्यन

Bundeli Khabar

खेसारीलाल यादव और लाल बाबू पंडित की फिल्म ‘राजा की आयगी बारात’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

Bundeli Khabar

लोगों का मनोरंजन करना मुझे हमेशा प्रेरित करता है : रितेश देशमुख

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!