31.5 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211017 WA0075 1
मनोरंजन

अंतिम’ ने आईएमडीबी की ‘सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म सूची’ में हासिल किया प्रथम स्थान

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : आगामी फिल्म ‘अंतिम: द फायनल ट्रूथ’ के लिए प्रशंसकों और दर्शकों के बीच की प्रत्याशा चरम पर है, और कई गुना बढ़ रही है। अंतिम ने IMDB की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म सूची में पहला स्थान हासिल किया। IMDB के रीयल-टाइम पॉप्युलॅरिटी मीटर ने पेज व्ह्यूज अनुसार लगभग 15% स्कोर ट्रैक किया है, जो कि उनकी वेबसाइट पर दर्शकों द्वारा चिह्नित किया गया।
यह असाधारण रूप से एक बडी संख्या हैं जो की प्रतीक्षित प्रशंसकों और दर्शकों के बीच फिल्म के लिए उत्सुकता का उल्लेखनीय और उच्च स्तरिय संकेत है। अब तक, निर्माताओं ने फिल्म का एक उल्लासपूर्ण उत्सव ट्रैक और एक मोशन पोस्टर जारी किया है, दोनों का दर्शकों ने बहुत धूमधाम से स्वागत किया है, जिसने दर्शकों का ध्यान और सकारात्मक समीक्षा का भारी स्तर हासिल किया है।
फिल्म में सलमान खान और आयुष शर्मा हैं और दोनों फिल्म में खतरनाक लेकिन आकर्षक लग रहे हैं। गाना रिलीज होने के बाद, मोशन पोस्टर रिलीज दर्शकों के बीच एक और शो-स्टॉपर बन गया। फिल्म 26 नवंबर, 2021 को एक थिएट्रिकल रिलीज के लिए तैयार है।
सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना अभिनीत ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।


Bundelikhabar

Related posts

‘टॉकीज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म की भव्य लॉन्चिंग

Bundeli Khabar

इंडिया जेम एंड ज्वैलरी शो (जीजेएस) त्योहारी सीजन के दौरान तेजी से बिक्री बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार

Bundeli Khabar

हार कर भी जीत गई एकता कपूर, कंगना रनौत की चहेती पायल रोहतगी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!