22.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220406 WA0004
मनोरंजन

दीपक भोजपुरिया को मिला डेब्यू निर्माता का अवाॅर्ड

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुंबई। भोजपुरी फिल्म जगत के नवोदित फिल्म निर्माता दीपक भोजपुरिया को मुंबई में आयोजित ग्रीन सिनेमा अवाॅर्ड कार्यक्रम में डेब्यू निर्माता का अवाॅर्ड दिया गया। दीपक भोजपुरिया बहुत जल्द डी एल जी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले तीन भोजपुरी फिल्में ‘तुम जो मिल गए हो, दिल ले गई ओढ़निया वाली एवं दीपू की दुल्हनिया’ लेकर आने वाले हैं। जिनमें भोजपुरी जगत के कई लोकप्रिय अभिनेता अभिनेत्री अभिनय करते नजर आएंगे। दीपक भोजपुरिया भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ नया और अलग करने की सोच लेकर आए हैं। जो उनकी फिल्मों में बखूबी दिखेगा। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ पारिवारिक और मनोरंजक फिल्में करना है।

दीपक भोजपुरिया ने ग्रीन सिनेमा अवाॅर्ड में डेब्यू निर्माता का अवाॅर्ड के लिए आयोजक विजय पांडे को विशेष धन्यवाद दिया। साथ ही एसआरके म्यूजिक कंपनी के मालिक रोशन सिंह एवं शर्मिला सिंह को भी धन्यवाद दिया। वहीं प्रदीप के शर्मा, लालबाबू पंडित, धरम दुबे, संजय भूषण पटियाला, किशन राय, प्राची सिंह को भी धन्यवाद दिया।

दीपक भोजपुरिया ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में साफ-सुथरी और बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करेंगे। जिससे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान होगी और भोजपुरी भाषा को भी एक नई पहचान मिलेगी।


Bundelikhabar

Related posts

कला क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए निरंजन भारती को मिला झारखंड कला रत्न पुरस्कार

Bundeli Khabar

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का ‘हड्डी’ में ट्रांसजेंडर महिलाओं के साथ कैसा रहा अनुभव! जानने के लिए पढ़ें

Bundeli Khabar

सचिन कुमार साहू की वेब सीरीज ‘सुपर गोनू’ की शूटिंग 15 जून से होगी शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!