26.5 C
Madhya Pradesh
November 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220111 WA0019
मनोरंजन

दीपक दिलदार की फ़िल्म ‘बहू’ यूट्यूब पर हुआ वायरल, मिला 1 मिलियन व्यूज

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी के मशहूर सिंगर एक्टर दीपक दिलदार की पारिवारिक फ़िल्म ‘बहू’ ने यूट्यूब पर धूम मचा दिया है। इस फ़िल्म को अब तक 1 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। यह फ़िल्म रिशु भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और दर्शकों को यह खूब पसंद भी आ रही है। इस फ़िल्म के निर्माता बजरंगी कुमार पासवान (बागी) और निर्देशक नवजोत पोद्दार हैं। फ़िल्म का निर्माण आयुष फिल्म्स एंटरटेनमेंट ने किया है।

वहीं, फ़िल्म को मिल रहा सफलता पर दीपक दिलदार ने सबका आभार व्यक्त किया। दीपक ने कहा कि ‘बहू’ एक बार नहीं बार – बार देखी जानी वाली फिल्म है। यह सामाजिक रिश्तों और बुनयादी पारिवारिक संबंधों को जोड़ने वाली फिल्म है। हम सबने इसके लिए बेहद मेहनत की थी, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। यह हम सबों के लिए बेहद खुशी की बात है। हम अपने दर्शकों से अपील करते हैं कि यह आपकी फ़िल्म है। इसे आप खुद भी देखें और भी लोगों को फ़िल्म देखने के लिए अपील करें।

दीपक ने कहा कि इस फ़िल्म में मेरे साथ मुख्य भूमिका में विमल पांडेय, प्रिया झा, माही सागर, हेमलता, अनूप अरोड़ा जैसे दिग्गज कलाकार हैं। हमारी फ़िल्म में संवाद से लेकर संगीत तक सब कर्णप्रिय है। फ़िल्म का खूबसूरत म्यूजिक अमन श्लोक और गीत बजरंगी कुमार बागी ने तैयार किया है, जो आपको बेहद पसंद भी आएगी।


Bundelikhabar

Related posts

अनुपम खेर अभिनीत ‘द काश्मीर फाईल’च्या टिझरने’ कू’वर वाढवली उत्सुकता

Bundeli Khabar

बीम्स फिनटेक फंड ने अपने पहले 270 करोड़ रुपये के फंड के समापन की घोषणा की

Bundeli Khabar

कैलाश मासूम की फिल्म ‘घोड़ी पे चढ़के आना’ में संगीत देंगे अनु मलिक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!