28.7 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211204 WA0006
मनोरंजन

कैलाश मासूम की फिल्म ‘घोड़ी पे चढ़के आना’ में संगीत देंगे अनु मलिक

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। फ़िल्म लेखक निर्देशक कैलाश मासूम की आगामी हिंदी फ़ीचर फ़िल्म ‘घोड़ी पे चढ़के आना’ का संगीत अनु मलिक तैयार करेंगे।
हालाँकि इस फ़िल्म के दो गीत संगीतकर विक्की प्रसाद ने तैयार किए है, जिन्होंने हाल ही में अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ में संगीत दिया था जिसका ‘हंस मत पगली प्यार हो जायेगा’ गाना बहुत हिट हुआ था इसे सोनू निगम ने गाया था।

‘घोड़ी पे चढ़के आना’ के दो गीतों में सुखविंदर सिंह, निशांत देशवाल और सुवर्णा तिवारी ने आवाज़ दी है तथा गीत लिखे हैं संजय धूपा मिश्रा ने। फ़िल्म के अन्य गीतों का संगीत अनु मलिक तैयार करेंगे। इस फ़िल्म के लेखक निर्देशक कैलाश मासूम हैं।

कैलाश मासूम ने बताया कि यह कॉमेडी और सोशल फ़िल्म है जो वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। अनु मलिक इस फ़िल्म की कहानी से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने म्यूज़िक के लिए तुरंत हां कर दी। इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की जाएगी। फ़िल्म की कास्टिंग और लोकेशन पर तेज़ी के साथ काम चल रहा है। बहुत जल्द यह फ़िल्म फ़्लोर पर जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

दिनेशलाल निरहुआ की बायोपिक में दिखेंगे अमरीश सिंह

Bundeli Khabar

अमृता राव यांना एम एफ हुसेन यांच्या 106 व्या जयंतीनिमित्त त्यांनी दिलेली विशेष भेट आठवली

Bundeli Khabar

 बी वेंकटेश प्रसाद और श्रीमती एच कमलाक्षी की 25वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर रॉनी रॉड्रिक्स ने किया पार्टी का आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!