34.1 C
Madhya Pradesh
April 17, 2026
Bundeli Khabar
Home » वॉकहार्ड फाउंडेशन शाइनिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित हुए प्रभावशाली लोग
महाराष्ट्र

वॉकहार्ड फाउंडेशन शाइनिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित हुए प्रभावशाली लोग

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। 7 जनवरी, 2022 को एक ऑनलाइन समारोह में 7 प्रभावशाली व्यक्तियों को वॉकहार्ट फाउंडेशन शाइनिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस महीने परमजीत दहिया (डीसीपी), रोहित राव (संयुक्त अध्यक्ष एवं समूह मुख्य सीएसआर अधिकारी, कोटक महिंद्रा बैंक), संदीप जुनेजा (सीनियर प्रोफेसर स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड कंप्यूटर साइंस, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च), संयोगिता अत्रे (चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर, एस जी18 ग्रुप), डॉ. सोनिया रावत (निदेशक, निवारक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग, सर गंगाराम अस्पताल नई दिल्ली), अभिनेता ज़ायद खान और मॉडल मधुरा नाईक को पुरस्कृत किया गया।

वॉकहार्ट फाउंडेशन के सीईओ डॉ हुज़ (हुज़ैफ़ा खोराकीवाला) कहते हैं कि चयनित व्यक्तियों को एक गहन शोध प्रक्रिया के माध्यम से पुरस्कृत किया गया और यह पुरस्कार उनकी स्थिति, उपलब्धियों और समाज में योगदान के लिए उपयुक्त है। यह पुरस्कार उन प्रभावी रूप सामाजिक उत्थान में कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में प्रेरक गतिविधि करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और समाज में विशिष्ट योगदान दिया है। हमारी एक रिसर्च टीम द्वारा ऐसे पुरस्कार विजेताओं की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया जाता है।

जूम पर एक ऑनलाइन मीटिंग में सब विजेताओं की उपस्थिति दर्ज होती है। पुरस्कार समारोह हर महीने की 7 तारीख को शाम 7 बजे 7 पुरस्कार विजेताओं के साथ होता है। समारोह लगभग 30 मिनट तक चलता है।
मैं भविष्य में पुरस्कृत लोगों की सफलता के लिए कामना करता हूँ।


Bundelikhabar

Related posts

शिक्षक तथा व्याख्याते स्वप्नील पाटील यांना राज्यस्तरीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार प्राप्त

Bundeli Khabar

बाल कविता वाचन, कथा कथन, भाषिक खेळ आणि कोडी यांचे सादरीकरण

Bundeli Khabar

ज्येष्ठ नाट्यकर्मी ‘कलावंत कार्यकर्ता’ मोहनदास सुखटणकर यांचे निधन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!