21.7 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220108 WA0007
मनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म ‘सपनों के सफर’ का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत की फ़िल्म ‘सपनों के सफर’ की शूटिंग पूरी हो गयी है। अब इस फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो गया है। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर यूपी के बस्ती जिले में हुआ है। यह फ़िल्म सपनों की जर्नी है, जो बेहद मनोरंजक होने वाली है।

प्रिंस सिंह राजपूत कहते हैं कि फ़िल्म बेहद खास है और मेरी भूमिका भी जबरदस्त है। हम सबने इस फ़िल्म की शूटिंग जी जान लगा कर की है, क्योंकि बस्ती जिले में इतनी ठंड थी कि पूछिये मत। लेकिन हमने अपने काम से समझौता नहीं किया और सभी ने बढ़िया काम किया तब जाकर हम एक बेहतरीन फ़िल्म लेकर आये हैं। पोस्ट प्रोडक्शन के बाद इसके ट्रेलर और रिलीज की तारीख भी तय होगी। बस दुआ करिये की कोविड की महामारी जल्दी खत्म हो जाए।

इस फ़िल्म के निर्देशक आर के शुक्ला हैं और कहानी मनोज पांडेय ने लिखी है। इस फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत के साथ संग्राम सिंह पटेल, रवि यादव, संजय पांडेय, मणि भट्टाचार्य, माही सिंह राजपूत, मौशम विजय वर्मा,निरज गुप्ता जैसे दिग्गज कलाकार हैं। एडिटर नागेंदार यादव , डीओपी विजय आर पांडेय, पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।


Bundelikhabar

Related posts

कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर अभिनीत ‘फोन भूत’ 15 जुलाई, 2022 में होगी रिलीज़

Bundeli Khabar

सुब्रत दत्ता, सुनीता रजवार और इश्तियाक खान की फिल्म “आँछि” छींकने वाली लेकिन यह एंटी-कोरोना कॉमेडी, रोते हुए को भी हँसा देगी

Bundeli Khabar

जम्मू-कश्मीर की नई बनाई गई फिल्म नीति को मिला बॉलीवुड का समर्थन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!