24 C
Madhya Pradesh
October 2, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220502 WA0007
मनोरंजन

गौरव झा और ऋतु सिंह की फिल्म ‘भागवत गीता’ की स्क्रीनिंग मुम्बई में सम्पन्न

Bundelikhabar

12 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी सिनेमा की सुपर हॉट जोड़ी गौरव झा व ऋतु सिंह की फ़िल्म ‘भागवत गीता’ की स्क्रीनिंग मूवी मैक्स, मुंबई में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर फिल्मी जगत की कई हस्तियां मौजूद रही, जिन्होंने फ़िल्म की जमकर तारीफ की और कहा कि यह फ़िल्म बेजोड़ है। सबको यह देखना चाहिए, यह अनोखे कॉन्सेप्ट पर बनी है। मेकिंग से लेकर प्रजेंटेशन तक सराहनीय है।

खास ख़बर:‘रंग 2’ में दिखेगी रितिका शर्मा, शूटिंग है जारी

थर्ड डोर एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फ़िल्म को लेकर अभिनेता गौरव झा ने स्क्रीनिंग के बाद बताया कि हमने एक ऐसी फिल्म में काम किया है, जो सबको पसंद आने वाली है। फ़िल्म में VFX दिखेगा, जो शायद ही अभी तक भोजपुरी सिनेमा में किया गया होगा। एक पूरा गाना जो VFX की मदद से बनाया गया है। पटकथा से लेकर स्क्रीनप्ले तक सब कुछ दर्शकों को फ़िल्म से बांध कर रखने वाला है। यह स्क्रीनिंग के दौरान सबको देखने को मिला। फ़िल्म जल्द ही रिलीज होगी। उम्मीद है सभी दर्शकों को भी यह उतनी ही पसंद आएगी। फ़िल्म का टेलर 3 मई को एसआरके म्यूजिक से रिलीज होगा।

आपको बता दें कि फ़िल्म भगवत गीता के प्रोड्यूसर गौरव झा, राईटर – डायरेक्टर सुनील उपाध्याय हैं। म्यूजिक अभिजीत मजूमदार का और गीत राजेश मिश्रा और प्रेम सागर सिंह का है। फ़िल्म में गौरव झा और ऋतु सिंह के साथ सोनिया मिश्रा, प्रिय वर्मा, सोनू पांडेय, पुष्पेन्द्र सिंह, सी पी भट्ट, अभिषेक, सौम्या रंजन, अनुराग, विकास, इशिका और ऋषभ मुख्य भूमिका में हैं। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सोनू पांडेय, डीओपी अयूब अली खान है। एक्शन दिनेश यादव, डांस अंटोनी राजू का है।


Bundelikhabar

Related posts

‘रक्षाबंधन’ सीरियल के कलाकारों से मिलने अमेरिका से आए फैंस

Bundeli Khabar

रामजी गुलाटी और राहुल शर्मा का गाना “थुम्मक” रिलीज

Bundeli Khabar

तेलुगु व हिंदी भाषा में बनी फिल्म ‘स्ट्रीट लाइट’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!