30.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 4
मध्यप्रदेश

दमोह: राय बंधु पानी की टंकी में छिपा कर रखते थे करोड़ों रुपये

Bundelikhabar

दमोह/भारती शर्मा
उत्तरप्रदेश के साथ साथ अब मध्यप्रदेश में भी आयकर विभाग अपनी छापेमारी कर रही है बिगत दिनों दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर छापेमार कार्यवाही की गई थी इसी क्रम में गुरुवार अल सुबह आयकर विभाग के तकरीबन 200 कर्मचारी 50 गाड़ियों में लैस हो कर दमोह शहर में राय बंधुओं के ठिकानों पर छापा मारने पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह नगर के व्यवसायी शंकर राय, दिलीप राय, संजय राय एवं राजू राय के ठिकानों पर आय कर विभाग ने सुबह से ही अपनी छापामार कार्यवाही शुरू कर दी, व्यवसायी शंकर राय तथा उनके भाइयों के घरों पर छापे डाले गए, मामला आय से अधिक संपत्ति एवं आय कर चोरी का था।

मध्यप्रदेश में आयकर विभाग द्वारा दमोह जिले में व्यवसाई राय के परिसर में छापामार कार्रवाई की गई थी। गुरुवार से शुरू हुई इस कार्रवाई को अब तक 2 दिन बीत चुके हैं। गुरुवार को तड़के सुबह 50 वाहन के साथ आयकर टीम ने राय बंधु के यहां छापेमार कार्रवाई की। शुक्रवार को भी यह कार्रवाई जारी थी। वहीं अब तक कार्रवाई में 8 करोड रुपए नगद सहित 3 किलो सोना और संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।


Bundelikhabar

Related posts

कोरोना के संकट काल में डॉक्टरों ने त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण के साथ कार्य कियाः कलेक्टर

Bundeli Khabar

निकाय चुनाव: पहले दिन जिले में केवल पाटन ने खोला खाता

Bundeli Khabar

विधि विशेषज्ञों की राय के बाद पंचायत चुनाव निरस्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!