28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220107 WA0002
महाराष्ट्र

कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई का विरोध प्रदर्शन

Bundelikhabar


मुंबई/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा पर आघात के कांग्रेसी षड़यंत्र के विरुद्ध मुंबई में तिलक भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना के नेत्तृत्व में एवं विधायक तमिल सेलवन की प्रमुख उपस्थिति में प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया। सैंकड़ों की संख्या में युवा “कांग्रेस देश से माफ़ी मांगो” और कांग्रेस शर्म करो के नारों के साथ सड़कों पर उतरे और उन्होंने अपना आक्रोश दर्ज किया।

इस अवसर पर तिवाना ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी देश के हर नागरिक की है। धिक्कार है कांग्रेस की ओछी राजनीती पर की आज वो इतना नीचे गिर गयी है कि देश के प्रधानमत्री के विरुद्ध षड़यंत्र रच रही है। ये कोई भूल चूक नहीं है एक सोचा समझा षड़यंत्र है जिसके सबूतों से आज सोशल मीडिया भरा पड़ा है। इतनी बड़ी साज़िश रचने के बाद कांग्रेस के नेता खुशियां मना रहें है और बे सिर पैर के बयान दे रहें है जो कि शर्मनाक है।मैं महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले जी को कहना चाहूंगा हूँ कि इस घिनौनी साज़िश से कांग्रेस ने देश की जनता को अपनी असली औकात दिखा दी है।
जो पार्टी अपने देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध इतनी बड़ी साज़िश रच सकती है सोचिये वो देश की भोली भाली जनता का क्या हाल करेगी। कांग्रेस को अपनी इस शर्मनाक हरकत के लिए देश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए।
आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

जिल्हा विधी सेवा प्राधिकरणाच्या वतीने राष्ट्रीय लोकन्यायालयाचे उद्घाटन संपन्न

Bundeli Khabar

राष्ट्रीय कुस्ती स्पर्धेत कांस्य पदक मिळविणारा ठाणे जिल्ह्यातील पहिला खेळाडू पै.ओमकार कराळे

Bundeli Khabar

दिव्यांगों के लिए समर्थनम ट्रस्ट का मेगा जॉब फेयर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!