23.4 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211102 WA0007
महाराष्ट्र

OLX के नाम पर धोखाधड़ी , मामला दर्ज

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

डोम्बिवली : अगर आप ओएलएक्स ऐप या उसके वेबसाइट के जरिए कोई वस्तु खरीदते हैं तो ज़रा सावधान हो जाइए, क्योंकि ओएलएक्स ऑनलाइन वेबसाइट के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। डोंबिवली के एक व्यक्ति के साथ लाखो रुपए की धोखाधड़ी की गई है। डोंबिवली के कासारियो पलावा सिटी में रहने वाले अनिरबन पात्रा ने बीते 26 सितंबर के दिन ओएलएक्स वेबसाइट पर डाइनिंग टेबल और टीवी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। जिसके बाद समीर सक्सेना नाम के एक शख़्स ने मोबाइल नम्बर 9707397017 से फोन करके अनिरबन पात्रा से संपर्क किया और डाइनिंग टेबल एवं टीवी के लिए उनसे गूगल पे के ज़रिए 77 हज़ार 950 रुपए लेकर फोन बंद कर दिया। बाद में पता चला कि OLX के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में अनिरबन पात्रा ने अपने साथ हुई जालसाज़ी की शिकायत डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस थाने में दर्ज कराई है। जिसके आधार पर उन्हें उक्त नम्बर से कॉल करने वाले समीर सक्सेना के खिलाफ मानपाड़ा पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर सायबर सेल के माध्यम से आगे की जांच में जुटी है।


Bundelikhabar

Related posts

निहाल सिंह ने साबित कर दिया कि अगर जज्बा हो तो कोई काम मुश्किल नहीं

Bundeli Khabar

शेर नगर में इमारत के बाउंड्री वॉल का होगा दुरुस्तीकरण

Bundeli Khabar

गर्दीला निमंत्रण देणारे सर्व राजकीय, धार्मिक कार्यक्रम स्थगित करण्याचे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!