संतोष साहू/महाराष्ट्र,
हिंदी के साथ तेलगु, तमिल, कन्नड़ साहित कई अन्य भाषाओं की फिल्में थिएटर और कारु ओटीटी पर होगी रिलीज
मुम्बई। विसिका फिल्म्स के बैनर तले प्रमुख फ़िल्मों की आधिकारिक घोषणा पोस्टर लॉन्च के साथ की गई। फ़िल्मों को ओटीटी और सिनेमागृहों में रिलीज किया जाएगा। सी बी कुलकर्णी (एम डी, विसिका फिल्म्स) और चरन सुवर्णा (डायरेक्टर, विसिका फिल्म्स) के द्वारा आयोजित लॉन्च पार्टी में भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, अभिनेत्री निहारिका रायज़ादा, कामेडियन सुनील पाल, हितेन तेजवानी, निर्माता मंसूर अहमद सिद्दीक़ी, हनी चौधरी, मिलिंद कांबले, धनंजय रश्मि मोहापात्रा, राजीव रुईया, धीरज मिश्रा, फ़ैशन प्रोफेशनल आनंद गुप्ता, विनय चंद्रा, शक्ति कुमार, दिव्या राय, एडवोकेट मनोज व्यवहारे, अशोक देवनामप्रिय, डॉ शैलेश जाधव (डायरेक्टर, विसिका फिल्म्स उपस्थित रहे।
फिल्म ‘सरोजिनी’ हिंदी, तेलगू, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में बनायी जाएगी। कन्नड़ भाषा में भैरव और रेडरम का निर्माण किया जाएगा। गोविन्दा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फ़िल्म ‘साजन चले ससुराल’ का सीक्वल भी विसिका फिल्म्स के द्वारा किया जाएगा। हिंदी फ़िल्म ‘गीता गोविन्दा’ का निर्माण कर कारु ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।
सी बी कुलकर्णी कारु ओटीटी के फाउंडर हैं विसिका फ़िल्म के द्वारा निर्मित कई फ़िल्मस और शोज़ को कारु ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इस अवसर पर सी बी कुलकर्णी (एम डी, विसिका फिल्म्स) ने बताया कि विसिका फिल्म्स दर्शकों के लिए ड्रामा, बायोपिक, थ्रिलर सभी तरह के कंटेंट का निर्माण करेगा। हम दर्शकों के लिए हिंदी के साथ ही तेलगु, तमिल, कन्नड़ साहित कई अन्य भाषाओं में कंटेंट प्रोड्यूस करेंगे।
चरन सुवर्णा (डायरेक्टर, विसिका फिल्म्स) का कहना है कि हम दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का कंपलिट पैकेज प्रस्तुत करेंगे। फिल्मों के साथ ही वेब सीरिज़ और अन्य कंटेंट भी बनाया जाएगा। कारु ओटीटी के साथ ही कारु न्यूज़ के माध्यम से हम एक बड़े दर्शक वर्ग को मनोरंजन और समाचार जगत से सीधे जुड़ेंगे। विसिका फिल्म्स द्वारा लॉन्च फिल्मों की शूटिंग जनवरी 2022 से शुरू होगी और अगले साल मध्य से क्रमशः थियेटर और ओटीटी पर प्रदर्शित होगी।

