26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211227 WA0002
मनोरंजन

सलमान खान को सांप ने काटा: खतरे से बाहर

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार

नवी मुम्बई :- पनवेल फार्म हॉउस पर सलमान खान को सांप ने काट लिया और उन्हें देर रात मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सलमान खान के पनवेल फार्म हॉउस की है जहाँ वे क्रिसमस मनाने आये थे। घटना शनिवार रविवार रात की है। सलमान खान का कल 27 दिसंबर को 56 वां जन्मदिन है उनके फैंस इसे लेकर बहुत उत्साहित भी हैं लेकिन सलमान खान को सांप द्वारा काट लेने की खबर सामने आने के बाद उन्हें धक्का लगा है और वे मायूस हो गए हैं। घटना के बाद सलमान को तत्काल नवी मुंबई के महात्मा गांधी मिशन (एमजीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज हुआ। डॉक्टर्स के मुताबिक सलमान को जिस सांप ने काटा था वो जहरीला नहीं था, सलमान बिलकुल ठीक हैं। बताया जा रहा है कि रात में इलाज के बाद डक्टर्स ने सुबह सलमान को डिस्चार्ज कर दिया और वे रविवार सुबह अपने पनवेल स्थित फार्म हॉउस पर वापस आ गए ।


Bundelikhabar

Related posts

रणवीर सिंग आणि अल्लु अर्जूनसह रॅपिडोची जाहिरात मोहीम

Bundeli Khabar

‘मॉडर्न लव मुंबई’ में देखने मिलेगी 6 अनोखी कहानियां

Bundeli Khabar

अभिनेता मुरली शर्मा ने जीता 67वां फिल्मफेयर पुरस्कार,

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!